Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2024 Skoda Superb और Kodiaq का टीजर हुआ जारी, जानिए कब लॉन्च हो रहीं ये गाड़ियां

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 02:47 PM (IST)

    नई जेनरेशन Skoda Superb और Kodiaq का आधिकारिक रूप से टीजर जारी किया है। कंपनी ने बताया कि 2024 स्कोडा सुपर्ब सेडान और स्टेशन वैगन बॉडी स्टाइल में आएगी लेकिन भारत को इसका केवल सेडान वेरिएंट ही मिलेगा। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    2024 Skoda Superb and Kodiaq teased launch detail

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जर्मन कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने नई जेनरेशन Skoda Superb और Kodiaq का आधिकारिक रूप से टीजर जारी किया है। कंपनी अपनी इन दोनों एसयूवी और सेडान कारों को साल के अंत तक वैश्विक रूप से डेब्यू कर सकती है। आइए अगली पीढ़ी की स्कोडा सुपर्ब सेडान और कोडिएक एसयूवी के बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2024 Skoda Superb

    कंपनी ने बताया कि 2024 स्कोडा सुपर्ब सेडान और स्टेशन वैगन बॉडी स्टाइल में आएगी, लेकिन भारत को इसका केवल सेडान वेरिएंट ही मिलेगा। स्कोडा ऑटो ने यह भी पुष्टि की है कि 2024 Skoda Superb पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिड और माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों के साथ आएगी। यह मॉडल अपनी आईसीई रेंज में स्कोडा की प्रमुख पेशकश रही है। 2001 में लॉन्च हुई कंपनी की इस सेडान कार ने अब तक 15.32 लाख से अधिक यूनिट्स की सेल का आंकड़ा छू लिया है।

    आपको बता दें कि जिस प्लांट में Superb को बनाया जाएगा वहीं अगली पीढ़ी की Volkswagen Passat का भी उत्पादन होगा। ये दोनों गाड़ियां प्लेटफॉर्म भी साझा करेंगी। जैसा कि आपको बताया, नई सुपर्ब सेडान और स्टेशन वैगन बॉडी स्टाइल में आएगी जबकि पसाट को अगली पीढ़ी के साथ केवल स्टेशन वैगन संस्करण में पेश किया जा जाएगा।

    2024 Skoda Kodiaq

    नई जनरेशन की Skoda Kodiaq को चेक गणराज्य के क्राविन्स प्लांट में ही बनाया जाएगा। इस SUV की दूसरी पीढ़ी को माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प और पेट्रोल व डीजल इंजन दिए जाएंगे। स्कोडा ने वादा किया है कि नई कोडिएक को सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और बहुमुखी प्रतिभा को अगले स्तर पर ले जाया जाएगा।

    उम्मीद है कि कार को शार्प लुक और नए सिग्नेचर एलईडी डीआरएल के साथ पेश किया जाएगा। अभी यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि कार की डिजाइन में कितना बदलाव किया जाएगा। आपको बता दें कि स्कोडा ऑटो इंडिया ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि अगली पीढ़ी की सुपर्ब और कोडियक को भारतीय बाजार में बेचा जाएगा या फिर नहीं।