Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan Magnite Facelift का नया टीजर सोशल मीडिया पर हुआ जारी, चार अक्‍टूबर को होगी लॉन्‍च

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 06:00 PM (IST)

    जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में दो एसयूवी ऑफर की जाती हैं। लेकिन इनमें से बजट एसयूवी के तौर पर आने वाली Nissan Magnite के Facelift वर्जन को जल्‍द लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने इसके लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया है। इसमें क्‍या जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Nissan Magnite Facelift को अक्‍टूबर में लॉन्‍च किया जाएगा।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में दो गाड़ियों की बिक्री की जाती है। जिनमें से एक एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट और दूसरी फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लाई जाती है। अक्‍टूबर में कंपनी नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। एंट्री लेवल Nissan Magnite Facelift के लॉन्‍च से पहले नया टीजर जारी किया गया है। इसमें क्‍या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जारी हुआ नया टीजर

    कंपनी की ओर से Nissan Magnite Facelift को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले सोशल मीडिया पर इसका नया टीजर जारी किया गया है। 11 सेकेंड के नए टीजर में इसके टायर को दिखाया गया है। इसके साथ ही गाड़ी के नए लुक की जानकारी भी मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में कॉम्पैक्ट SUV पर बंपर डिस्काउंट, लिस्ट में Maruti और Tata की गाड़ियां शामिल

    रिपोर्ट्स से मिली जानकारी

    कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा एसयूवी Nissan Magnite के फेसलिफ्ट वर्जन में ज्‍यादातर कॉस्‍मैटिक बदलाव ही किए जाएंगे। इसके इंजन में किसी तरह के बदलाव की उम्‍मीद कम है।

    क्‍या होंगे बदलाव

    जानकारी के मुताबिक इसके इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना कम है। इसके फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स के साथ ही ग्रिल में बदलाव किया जाएगा और रियर में भी बंपर और टेल लाइट्स और अलॉय व्‍हील्‍स में बदलाव करने के बाद इसे नयापन देने की कोशिश की जा सकती है। इंटीरियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

    कितनी होगी कीमत

    मौजूदा मैग्‍नाइट को निसान की ओर से 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.27 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के बीच ऑफर किया जाता है। लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Renault Kiger, Maruti Fronx, Citroen Basalt, Toyota Taisor और Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी से होता है।

    यह भी पढ़ें- HM से लेकर MG तक किस कंपनी ने किस गाड़ी से कब भारत में की एंट्री, पढ़ें पूरी खबर