Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW की ये दो लग्जरी कारें कुछ ही देर में होने वाली हैं लॉन्च, जानें क्या है खास

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 25 Jul 2019 09:33 AM (IST)

    BMW इंडिया भारतीय बाजार में BMW X7 और BMW 7 सीरीज का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है

    BMW की ये दो लग्जरी कारें कुछ ही देर में होने वाली हैं लॉन्च, जानें क्या है खास

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW इंडिया भारतीय बाजार में आज अपनी दो नई कारें लॉन्च करने जा रही है, जिसमें कंपनी की एक फ्लैगशिप एसयूवी BMW X7 है और दूसरी BMW 7 सीरीज का फेसलिफ्ट मॉडल है। दोनों ही गाड़ी समान CLAR प्लेटफॉर्म पर तैयार हैं। 2019 BMW X7 को इसी साल भारत में पेश किया गया था और इसके कंपनी की लेटेस्ट X5 के ऊपर पॉजिशन किया जाएगा। वहीं, 2019 BMW 7 सीरीज सेडान में कई कॉस्मैटिक फीचर्स और अपग्रेडेड फीचर्स आएंगे। इसके अलावा इसमें अपडेटेड इंजन विकल्प भी दिया जाएगा। माना जा रहा है यह लॉन्ग-व्हील बेस वाला मॉडल भी हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2019 BMW X7

    2019 BMW X7 जर्मन कार निर्माता कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी है और यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी एसयूवी होगी। X7 चौड़ी, हैवी स्टांस और पावरफुल पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आएगी। इस एसयूवी के साथ कंपनी की लग्जरी फुल-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री भी होगी और भारत में यह Mercedes-Benz GLS, Audi Q7, Range Rover, Lexus LX और आदि गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी।

    कीमतें काफी प्रतिस्पर्धात्मक होंगी। हमें उम्मीद है कि BMW X7 की कीमत 90 लाख रुपये से शुरू होकर 1.25 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) तक जा सकती हैं। कंपनी इस एसयूवी को दुनिया के लिए USA के Spartanburg में बना रही है और भारत में इसे कंप्लीट्ली नॉक्ड डाउन किट्स (CKD) के साथ लाकर BMW के चेन्नई फेसिलिटी में असेंम्बल किया जाएगा।

    2019 BMW 7 सीरीज फेसलिफ्ट

    2019 BMW 7 सीरीज फेसलिफ्ट सेडान में भारी संख्या में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। फ्रंट से देखने पर इसमें बड़ी क्रोम किडनी ग्रिल, शार्पर और स्लिमर LED हेडलैंप्स और मस्कुलर बम्पर के साथ व्हील आर्क्स दिए जाएंगे। BMW 7 सीरीज फेसलिफ्ट की किडनी ग्रिल पहले के मुकाबले 47% बड़ी होगी और इसके लोगो का व्यास (Diameter) 12mm बड़ा होगा। विंडो ग्लास अब 5.1mm पतला होगा और इसके रियर व्हील आर्क्स में अतिरिक्त इंसुलेशन दिया जाएगा ताकि इसका केबिन शांत रहे। 2019 BMW 7 सीरीज सेडान एक प्रीमियम कीमत के साथ आएगी, यानी इसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये से लेकर 1.40 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) हो सकती है।

    यह भी पढ़ें:

    2019 BMW 7 फेसलिफ्ट आज होगी लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत

    2019 BMW X7 आज होगी लॉन्च, जानें क्या है अनुमानित कीमत