विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitin Gadkari: गडकरी का ऐलान, 1 अप्रैल से सड़कों पर नहीं दिखेंगी 15 साल पुरानी 9 लाख सरकारी गाड़ियां

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Mon, 30 Jan 2023 03:13 PM (IST)

Nitin Gadkari on 15 years old Government Bus Scrapping नितिन गडकरी ने अब नौ लाख से अधिक सरकारी वाहनों को ...और पढ़ें

Nitin Gadkari Govt Bus Scrapping: 1 अप्रैल से सड़कों पर नहीं दिखेंगी 9 लाख पुरानी सरकारी गाड़ियां
Nitin Gadkari Govt Bus Scrapping: 1 अप्रैल से सड़कों पर नहीं दिखेंगी 9 लाख पुरानी सरकारी गाड़ियां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 1 अप्रैल 2023 से 15 साल पुरानी 9 लाख गाड़ियों को कबाड़ कर दिया जाएगा। एक एवेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी घोषणा की कि केंद्र व राज्य सरकारों, परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के लिए इस्तेमाल होने वाली 9 लाख गाड़ियों को स्क्रैप कर दिया जाएगा।

सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने की मिली मंजूरी

उद्योग निकाय FICCI द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार इथेनॉल, मेथनॉल, बायो-सीएनजी, बायो-एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके अलावा, नितिन गडकरी ने अब नौ लाख से अधिक सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने की मंजूरी दे दी है, जो 15 साल से अधिक पुराने हैं। वहीं प्रदूषण फैलाने वाली बसें और कारें सड़क से हट जाएंगी और वैकल्पिक ईंधन वाले नए वाहन उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं।

पिछले साल गडकरी ने कहा था कि वह प्रत्येक शहर के केंद्र से 150 किलोमीटर के भीतर कम से कम एक ऑटोमोबाइल स्क्रैपिंग सुविधा विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया था कि देश में पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र का वाहन स्क्रैपिंग हब बनने की क्षमता है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक हालिया अधिसूचना के अनुसार, 1 अप्रैल से केंद्र और राज्य सरकारों के स्वामित्व वाले सभी वाहन, जिनमें परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के स्वामित्व वाली बसें शामिल हैं, जो 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं, उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Nissan में अपनी हिस्सेदारी कम करेगी Renault, 28 फीसदी कटौती का फैसला

अगर रोजना गाड़ी नहीं चलाते हैं तो ऐसे रखें ख्याल, नहीं तो होगा भारी नुकसान