Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीयों के दिल पर राज करती है ये देसी एसयूवी, गांव से लेकर शहरों तक लोगों की पसंद; ऐसा क्या है इसमें खास

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Thu, 25 May 2023 03:11 PM (IST)

    भारतीय कार मार्केट में अगर सबसे पॉपुलर और पुरानी कारों के बारे में बात की जाए तो बोलेरो सूची में शुरुआत के पायदान पर ही नजर आएगी। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एसयूवी में से एक है। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    why Mahindra Bolero is so popular in India

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Bolero एक ऐसा नाम है जिसके बारे में गांव से लेकर शहर तक सब लोग जानते हैं। भारतीय कार मार्केट में अगर सबसे पॉपुलर और पुरानी कारों के बारे में बात की जाए तो बोलेरो सूची में शुरुआत के पायदान पर ही नजर आएगी। भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की ये एसयूवी ने 1 लाख से ज्यादा ग्राहकों का दिल जीता है। इसमें क्या है खास और देश में इतनी क्यों पसंद की जाती है Mahindra Bolero, आइए जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफोर्डेबल 7-सीटर एसयूवी

    Mahindra Bolero देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एसयूवी में से एक है। इस एसयूवी में 7 लोग आराम से बैठकर यात्रा कर सकते हैं। कंपनी इसे भारतीय बाजार में 9.78 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत बेचती है। जिन लोगों को कम दाम में बेहतर परफॉरमेंस और डिजाइन वाली 7-सीटर कार की तलाश होती है वो BOlero की ओर रुख करते हैं। यही कारण है कि देश के ग्रामीण इलाकों में Mahindra Bolero की अधिक लोकप्रियता है। ऐसा कहा जाना भी गलत नहीं होगा कि ये देशी एसयूवी कार गांव से लेकर शहर तक अपनी पहचान बनाए हुए है।

    बेहतर परफॉरमेंस

    अपने इंजन और डायमेंशन के हिसाब से Mahindra Bolero अच्छा प्रदर्शन करती है। कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 75 PS की शक्ति और 210 Nm का टॉर्क प्रदान करती है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, आपको बता दें कि Mahindra Bolero ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ नहीं आती है। कार हाई-स्पीड सड़को के साथ ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी अच्छा प्रदर्शन करती है। माइलेज की बात करें तो बोलेरो एसयूवी को आप एक लीटर डीजल में 15 से 17 किलोमीटर तक चला सकेंगे।

    पॉपुलैरिटी

    Mahindra Bolero को देश में अच्छी प्रतिष्ठा मिल चुकी है। ये भी एक बड़ा कारण है कि लोग इस एसयूवी कार को इतना पसंद करते हैं। भारतीयों के दिल में महिंद्रा को लेकर काफी भरोसा हो गया है जिसके चलते वो Bolero सहित कंपनी के अन्य मॉडलों को भी खरीद रहे हैं। कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने घोषणा की थी उसने अपनी बोलेरो एसयूवी के 1 लाख से अधिक यूनिट्स को सेल कर दिया है।