Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 पुरानी कारों को आज भी याद करते हैं लोग, अपने जमाने की रही हैं सरताज

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 12 May 2023 09:06 PM (IST)

    हम ऐसी ही 5 कारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो अपने समय में दिलों पर राज किया करती थीं और मौजूदा समय में केवल याद बनकर रह गई हैं। लिस्ट में Tata Safari Storme से लेकर Skoda Laura जैसे कार मॉडल शामिल हैं। (फाइल फोटो।

    Hero Image
    top 5 unforgotten cars in India Tata Safari Storme to VW Polo

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में ऑटोमोबाइल बाजार बहुत बड़ा है। आए दिन नए कार मॉडल पेश किए जाते हैं और लोग समय के साथ पुरानी कारों को भूल जाते हैं। अपने इस लेख में हम ऐसी ही 5 कारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपने समय में दिलों पर राज किया करती थीं और मौजूदा समय में केवल याद बनकर रह गई हैं। हम में से कुछ लोग इन्हे फिर से भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए देखना भी चाहते हैं। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Safari Storme

    टाटा सफारी देश के सबसे पॉपुलर कार ब्रांड्स में से एक है। कंपनी की Tata Safari Storme 4x4 के साथ एक उचित लैडर-ऑन-फ्रेम एसयूवी थी। कंपनी ने टाटा हैरियर को 3 पंक्ति वेरिएंट के साथ लॉन्च करने के बाद Tata Safari Storme को बंद कर दिया था। बहुत-से लोग इस कार को अभी भी याद करते हैं।

    Maruti Gypsy

    मारुति जिप्सी को भारत में 1980 के दशक में पेश किया गया था। अपने समय में Maruti Gypsy लोगों के दिलों पर राज किया करती थी। मारुति जिप्सी 2019 तक उत्पादन में थी और युवाओं व भारतीय सेना के बीच काफी पसंदीदा कार थी। नए सुरक्षा मानकों और समय के साथ घटी मांग के चलते कंपनी को इसे बंद करना पड़ा।

    Volkswagen Polo

    जर्मन कार निर्माता कंपनी Volkswagen की ये कार भारतीय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ करती थी। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 12 सालों तक सेल किया है। पिछले साल जून 2022 में Volkswagen Polo ने भारतीय कार बाजार को अलविदा कह दिया।

    Skoda Laura

    कंपनी की ये प्रीमियम सेडान कार भारत में चुनिंदा लोगों को ही लुभा पाई। स्कोडा ने 2009 में Skoda Laura को लॉन्च किया था। Laura को Auto Enthusiast लोगों के बीच काफी पसंद किया गया। इसे एक शक्तिशाली इंजन और कॉस्मेटिक अपग्रेड से लैस स्पोर्टियर वीआरएस वेरिएंट में भी पेश किया गया था।

    Chevrolet Cruze

    देश में Chevrolet Cruze को डीजल रॉकेट के नाम से जाना जाता था। Chevrolet ने अपनी इस कार को 2009 में पेश किया गया था। सेडान को 165 hp की शक्ति और 380 Nm के टार्क के साथ 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया था।

    comedy show banner
    comedy show banner