Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी लोगों के दिलों पर राज करती थीं कारें, अब बस रह गईं यादें

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 09:55 PM (IST)

    कई बार कंपनियों को कुछ कारण की वजह से अपने पॉपुलर मॉडलों को बंद करना पड़ जाता है। वहीं कभी-कभी कंपनी के देश छोड़ने की वजह से उनके पॉपुलर मॉडल भी मिलने बंद हो जाते हैं। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    Volkswagen Polo Ford Ecosport and Ford Endeavour history in india

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत दुनिया के बड़े कार बाजारों में से एक है। वाहन निर्माता कंपनियां आए दिन अपने नए मॉडल लॉन्च करती रहती हैं। कई बार ऐसा होता है कंपनी का पार्टिकुलर मॉडल खूब पॉपुलर हो जाता है। कंपनियों को कुछ कारण की वजह से अपने पॉपुलर मॉडलों को बंद करना पड़ जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई बार तो ऐसा होता है कि कंपनी ही अपना कारोबार समेट लेती है और लोगों की फेवरेट गाड़ी भी मिलनी बंद हो जाती है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगों की खूब चहेंती थीं और एकदम से मार्केट से गायब हो गईं।

    Volkswagen Polo

    Volkswagen की इस सेडान कार को आप अक्सर देश की सड़कों पर दौड़ते हुए देखते होंगे। कंपनी अपनी इस कार को 6.62 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती थी और ये कीमत 11.92 लाख रुपए तक जाती थी।

    सिटी के लिहाज से Volkswagen Polo शानदार हैचबैक हुआ करती थी। इसमें मिलने वाले कंफर्ट और ईजी ड्राइविंग एक्सपीरियंस के चलते लोग इसे खूब पसंद किया करते थे। कंपनी ने फिलहाल इसे भारतीय बाजार में बेचना बंद कर दिया है।

    Ford Ecosport

    फोर्ड इंडिया अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Ford EcoSport को 7.31 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बेचती थी और ये 10.67 लाख रुपए तक जाती थी। कंपनी इसमें 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन ऑफर करती थी। इसके पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    वहीं इसका डीजल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता था। Ford की ये कार भारत में खूब पसंद की जाती थी, लेकिन कंपनी ने देश में अनुकूल परिस्थिति न होने की वजह अपने कारोबार को समेट लिया था।

    Ford Endeavour

    अमेरिक की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Ford की लोकप्रिय एसयूवी Endeavour को भारत में खूब पसंद किया गया। कंपनी के भारत छोड़ने के बाद इसके प्रसंशकों को निराशा हाथ लगी है। कंपनी Ford Endeavour को 29.99 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती थी।

    Ford Endeavour भारत में दो इंजन ऑप्शन के साथ आती थी। इसमें एक 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल और एक बड़ा 3.0-लीटर V6 टर्बो डीजल इंजन शामिल है। दोनों इंजन स्टैंडर्ड रूप से 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध थे। ये फुल साइज एसयूवी 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ भी उपलब्ध थी।

    comedy show banner
    comedy show banner