Golden Era Of Cars: पावरलूम कंपनी कैसे बन गई दुनिया की फेमस कार मेकर, बहुत रोचक है Toyota का इतिहास
टोयोटा एक ऐसा ब्रांड है जिसकी वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में 40% हिस्सेदारी है। ये कार निर्माता कंपनी जापान की है और भारतीय बाजार में भी इसका सिक्का चलता है। जानकार हैरानी होगी कि Toyota हमेशा से एक कार निर्माता के रूप में काम नहीं करती थी।(फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मौजूदा समय में कई सारी कार निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार में व्यापार कर रही हैं। इनमें से कुछ ने काफी प्रतिष्ठा हासिल कर रही है को कुछ कंपनियां अभी-अभी अस्तित्व में आई हैं। अपने इस लेख में हम आपको एक ऐसी कार निर्माता कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शायद ही कोई न जानता हो।हम टोयोटा के बारे में बात कर रहें। आप इस कंपनी को बहुत पहले से जानते होगें, आज इसके इतिहास के बारे में भी जान लीजिए।
Toyota का इतिहास
टोयोटा एक ऐसा ब्रांड है जिसकी वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में लगभग 40% हिस्सेदारी है। ये कार निर्माता कंपनी जापान की है और भारतीय बाजार में भी इसका सिक्का चलता है। देश में कंपनी पिछले 22 वर्षों से कारोबार कर रही है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि Toyota हमेशा से एक कार निर्माता के रूप में काम नहीं करती है, पहले इसका कुछ और ही करोबार था। आइए टोयोटा के इतिहास की परतों को खोलकर देखते हैं और जानते हैं इसकी पूरी कहानी।
कब हुई शुरुआत
साकिची टोयोडा ने अपने बेटे किइचिरो टोयोडा के साथ टोयोडा स्पिनिंग एंड वीविंग कंपनी बनाई थी। ये जापान की पहली पावर लूम का आविष्कार करने के लिए जिम्मेदार कंपनी थी। साल 1930 में साकिची तोयोडा की मृत्यु हो गई और कंपनी की सारी जिम्मेदारी उनके बेटे किइचिरो टोयोडा के कंधो पर आ गई।
अपने पिता द्वारा दी गई सीड फंडिंग से किइचिरो ने एक कार फैक्ट्री शुरू की कंपनी की पहली कार Toyoda Model AA को पेश किया। आपको बता दे कि यह कंपनी द्वारा बनाया गया एक प्रोटोटाइप था। इस तरह एक पहली पावर लूम का आविष्कार करने वाली कंपनी कार फैक्ट्री में बदल गई।
Toyota की भारत में एंट्री
टोयोटा के भारत आने से पहले ही 1982 में जापानी कार निर्माता कंपनी सुजुकी ने मारुति उद्योग के साथ विलय किया था। इसके बाद टोयोटा ने किर्लोस्कर के साथ मिलकर भारत में एक संयुक्त उद्यम स्थापित किया। भारत में टोयोटा किर्लोस्कर द्वारा पेश की गई पहली कार जापान में किजांग के नाम से बेची जाने वाली एक एमपीवी टोयोटा क्वालिस थी। ये MPV उस समय भारत में एक प्रसिद्ध कार बन गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।