अलॉय व्हील्स और स्टील व्हील्स में क्या अंतर, यहां पढ़ें इसके फायदे और नुकसान
अगर आप अपनी बेस वेरिएंट की कार में आफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स इंस्टॉल करवा सकते हैं इससे कार का लुक बेहतर होता है और कुछ टॉप वेरिएंट जैसी दिखाई देती है। स्टील व्हील्स की तुलना में अलॉय व्हील्स अधिक आकर्षक लगता है और यह आपकी कार को एक स्टाइलिश लुक देते हैं। स्टील व्हील्स की तुलना में अलॉय व्हील्स अधिक महंगे होते हैं।
नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। अगर आप कार को अच्छे से नोटिस करते है तो आपने इस बात पर गौर किया होगा कि वाहन निर्माता कंपनी अपनी कारों के बेस वेरिएंट में स्टील व्हील्स का इस्तेमाल करती हैं जबकि हाई वेरिएंट में अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल करती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बेस वेरिएंट की कीमत कम रखने के लिए कई फीचर्स हटाने पड़ते हैं।
कार के बेस वेरिएंट और टॉप वेरिएंट में लाखों रुपयों का अंतर होता है
जैसे -जैसे हाई वेरिएंट की ओर बढ़ते जाते हैं तो कीमत में भी बढ़ोतरी होती जाएगी। कार के बेस वेरिएंट और टॉप वेरिएंट में लाखों रुपयों का अंतर होता है।अगर आप बेस वेरिएंट को खरीदते हैं तो आप हजारों रुपये बचा सकते हैं। अगर आप अपनी बेस वेरिएंट की कार में आफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स इंस्टॉल करवा सकते हैं इससे कार का लुक बेहतर होता है और कुछ टॉप वेरिएंट जैसी दिखाई देती है। अलॉय व्हील्स के अलावा जब स्टील व्हील की बात आती है तो ये थोड़े कठोर होते हैं, हालांकि इससे गाड़ी की कर्व वेट पर काफी असर पड़ता है।
अलॉय व्हील्स के फायदे
स्टील व्हील्स की तुलना में अलॉय व्हील्स अधिक आकर्षक लगता है और यह आपकी कार को एक स्टाइलिश लुक देते हैं। स्टील व्हील्स की तुलना में अलॉय व्हील्स हल्के होते हैं। जिससे कार का वजन कम हो जाता है और फ्यूल खपत में सुधार आता है। अलॉय व्हील्स बेहतर ब्रेकिंग ऑफर करती है क्योंकि यह ब्रेकिंग के दौरान जनरेट हुई हीट को जल्दी से दूर करने में सक्षम होते हैं।
अलॉय व्हील्स में नुकसान
स्टील व्हील्स की तुलना में अलॉय व्हील्स अधिक महंगे होते हैं।स्टील व्हील्स की तुलना में अलॉय व्हील्स अधिक संवेदनशील होते हैं। किसी भी स्थिति में इनके टूटने का खतरा अधिक होता है। अलॉय व्हील्स को स्टील व्हील्स की तुलना में अधिक बार साफ करने की जरुरत होती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।