यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्टील व्हील या फिर अलॉय व्हील? जानें किसको लगवाना रहेगा फायदे का सौदा
स्टील के व्हील्स अलॉय व्हील्स की तुलना में काफी मजबूत होते हैं जो उन्हें सर्दियों में और पॉवरफुल ऑफरोडिंग कारों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इन दिनों अधिकतर गाड़ियों में अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं, बहुत से लोगों का अभी भी स्टील व्हील पर अधिक भरोसा है, जिसे वो बाहर बाजार से लगवा लेते हैं। अगर आप भी अलॉय व्हील या फिर स्टील व्हील में कन्फ्यूज हैं तो ये खबर आपके लिए हैं, जहां आपको बताने जा रहे हैं व्हील्स को लेकर उन तथ्यों के बारे में जिसे आपको जानना जरूरी है।
.jpg)
स्टील व्हील्स
स्टील के व्हील्स अलॉय व्हील्स की तुलना में काफी मजबूत होते हैं, जो उन्हें सर्दियों में और पॉवरफुल ऑफरोडिंग कारों में अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं। अलॉय व्हील्स के अलावा जब स्टील व्हील की बात आती है तो ये थोड़े कठोर होते हैं, हालांकि इससे गाड़ी की कर्व वेट पर काफी असर पड़ता है।
(2).jpg)
अलॉय व्हील्स के फायदे
हर छोटी कार से लेकर बड़ी कार में अलॉय व्हील्स लगाये जा सकते हैं। अलॉय व्हील्स वजन में हल्के होते हैं इस वजह से गाड़ी में माइलेज बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इनमें काफी चमक होती है और दिखने में ये स्टाइलिश और स्पोर्टी भी लगते हैं साथ ही इनसे कार का लुक्स बढ़िया लगता है। इसके अलावा अलॉय व्हील्स पर जंग और स्क्रैच पडने की आशंका कम रहती है।
अलॉय व्हील्स के नुकसान
अलॉय व्हील्स जल्दी गंदे होने लगते हैं ऐसे में गाड़ी की ब्रेकिंग पर असर पड़ता है इसलिए इनकी नियमित रूप से सफाई बेहद जरूरी है। गाड़ी के पंक्चर होने पर अलॉय व्हील पर किसी बड़े उपकरण जैसे हथौड़ी आदि का प्रयोग न करने दे। पहियों को खोलने के लिए जो उपकरण आते है उन्ही का प्रयोग करने दे। वर्ना नुकसान हो सकता है। अलॉय व्हील एल्यूमिनीयम और मिश्रीत धातु का बना होता है।
हवा के दबाव या लापरवाही के चलते यह मुढ़ भी जाता है। जिसके कारण कभी कभी सड़क पर चलाते समय अचानक से ब्रेक का प्रयोग करने से या फिर गाड़ी को अचानक मोड़ने से अलॉय व्हील टूट भी सकते हैं।
