Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Toyota Hyryder Vs Maruti Grand Vitara: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी एसयूवी होगी बेहतर विकल्‍प

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 04:00 PM (IST)

    Toyota Hyryder Vs Maruti Grand Vitara: भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई निर्माताओं की ओर से विकल्‍प उपलब्‍ध करवाए जाते हैं। टोयोटा की ओर से इस ...और पढ़ें

    Hero Image

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। कई निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में इस तरह के वाहनों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। जिनमें से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट लोगों को काफी पसंद आता है। इस सेगमेंट में टोयोटा की ओर से हाइराइडर को ऑफर किया जाता है। जिसका सीधा मुकाबला मारुति की ग्रैंड विटारा के साथ होता है। इन दोनों एसयूवी में से किसमें ज्‍यादा बेहतर फीचर्स मिलते हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इन एसयूवी को ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Toyota Hyryder Vs Maruti Grand Vitara इंजन

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में भी 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 92.45 पीएस की पावर और 122 से 136 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे भी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाता है। कंपनी के मुताबिक इसे 19.39 किलोमीटर से लेकर करीब 28 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

    वहीं मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी में कंपनी की ओर से पेट्रोल, सीएनजी और हाइब्रिड तकनीक के विकल्‍प के साथ इंजन को दिया जाता है। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 92.45 पीएस से लेकर 103.06 पीएस की पावर और 122 से 136.08 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाता है और इसे एक लीटर में 19.38 किलोमीटर से 27.97 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

    Toyota Hyryder Vs Maruti Grand Vitara फीचर्स

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में प्रोजेक्‍टर एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलाइट, एलईडी टेल लैंप, हाई माउंट स्‍टॉप लैंप, रूफ रेल, रियर विंडो वाइपर और वॉशर, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट्स, नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, आर्किमिस ऑडियो सिस्‍टम, सात इंच इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, क्रूज कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, पीएम 2.5 फिल्‍टर, की-लैस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    वहीं मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसमें एलईडी लाइट्स, फॉलो मी हैडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, वायरलैस चार्जर, पैडल शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, रियर एसी वेंट,आर्किमिस साउंड सिस्‍टम, सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    Toyota Hyryder Vs Maruti Grand Vitara कीमत

    Toyota Urban Cruiser Hyryder की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत 10.95 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.76 लाख रुपये है।

    वहीं मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये है।