Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई और बेंगलुरु में नहीं; देश में यहां पर लगता है सबसे ज्यादा ट्रैफिक, 3 तो दुनिया के टॉप 5 में शामिल

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 10:00 AM (IST)

    हाल ही में Tom Tom Traffic Index 2024 को जारी किया गया है। इसमें दुनियाभर में ट्रैफिक की स्थिति को बताया गया है। इस लिस्ट में भारत के तीन शहर शामिल है जो टॉप पांच शहरों में शामिल है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको भारत के 10 सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाले शहर के बारे में बता रहे हैं और यह दुनिया में किस नंबर पर आते हैं।

    Hero Image
    भारत के 10 सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाले शहर।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आपमें से बहुत से लोग सुबह ऑफिस या स्कूल-कॉलेज आते-जाते रोजाना ट्रैफिक जाम का सामना करते होंगे। इतना ही नहीं, यही हाल घर वापसी के समय भी रहता होगा। इस ट्रैफिक जाम की वजह से आपका 30 मिनट का रास्ता 2-2 घंटे के सफर में तब्दील हो जाता है। हाल ही में, टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2024 (Tom Tom Traffic Index 2024) जारी हुआ है, जिसमें भारत के उन शहरों का भी नाम है, जो दुनिया की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन जैसे विकसित देश भी शामिल हैं, और चीन भी जिसे दुनिया का सबसे बेस्ट ट्रांसपोर्टेशन का तमगा मिला हुआ है। आइए जानते हैं कि भारत के उन शहरों के बारे में जहां पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम लगता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10. राजधानी नई दिल्ली का हाल

    इस लिस्ट में सबसे पहले राजधानी दिल्ली का नाम देखकर आपको ऐसा लग रहा होगा कि यहीं पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में ट्रैफिक जाम में नई दिल्ली का नंबर 122 है और भारत में यह 10वें नंबर पर आती है। यहां पर 10 किमी का सफर पूरा करने में 23.24 मिनट तक का समय बर्बाद होता है।

    9. गुलाबी शहर जयपुर का हाल

    ट्रैफिक जाम लगने के मामले में राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसे लोग गुलाबी शहर के नाम से भी जानते हैं, वह देश में नौवें नंबर पर आती है और दुनिया में इसका नंबर 52 है। यहां पर लोगों को 10 किमी का सफर पूरा करने में औसतन 28.28 मिनट तक का समय बर्बाद होता है।

    8. केरल के एर्नाकुलम का ट्रैफिक हाल

    केरल के एर्नाकुलम में लोग ट्रैफिक जाम की वजह से काफी परेशान रहते हैं। ट्रैफिक जाम के मामले में यह भारत में इसका स्थान आठवां है और दुनिया में यह 50वें नंबर आती है। यहां पर लोगों को 10 किमी का सफर पूरा करने में करीब 28.30 मिनट तक का समय बर्बाद होता है।

    7. अहमदाबाद में ट्रैफिक का हाल

    गुजरात का प्रमुख शहर अहमदाबाद ट्रैफिक जाम के रैकिंग के मामले में देश में सातवें नंबर पर है और दुनिया में यह 43वें नंबर आता है। यहां पर 10 किमी का सफर पूरा करने में लोगों को औसतन 29.03 मिनट तक का समय बर्बाद करना पड़ता है।

    6. आमची मुंबई का ट्रैफिक हाल

    जिस तरह से नई दिल्ली देश की राजधानी है, उसी तरह से मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। यह ट्रैफिक जाम के रैंकिंग में देश मे छठे नंबर पर आता है और दुनिया में 39वें नंबर पर है। यहां पर लोगों का 10 किमी का समय पूरा करने में औसतन 29.26 मिनट तक का समय बर्बाद होता है।

    worst traffic cities India

    5. चेन्नई में ट्रैफिक का हाल

    ट्रैफिक जाम के रैंकिंग में चेन्नई का देश में स्थान पांचवां है और दुनिया में यह 31वें नंबर है। यहां पर लोगों को 10 किमी तक का सफर पूरा करने में औसतन 30.20 मिनट तक सम लगता है।

    4. हैदराबाद का हाल

    ट्रैफिक के मामले में हैदराबाद का नंबर देश में चौथे पर आता है। वहीं, इस का दुनिया में 18वां नंबर पर आता है। यहां पर लोगों को 10 किमी का सफर पूरा करने में औसतन 31.30 मिनट का समय लगता है।  

    3. दुनिया में चौथे नंबर पर पुणे

    ट्रैफिक के लिहाज से पुणे शहर देश में तीसरे और दुनिया में चौथे नंबर पर आता है। यहां पर लोगों को 10 किमी का सफर पूरा करने में औसतन 33.22 मिनट तक का समय लगता है।

    2. दुनिया में बेंगलुरु तीसरे नंबर पर

    भारत की सिलिकॉन सिटी कही जाने वाली बेंगलुरु ट्रैफिक जाम के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है और दुनिया में यह तीसरे नंबर पर आता है। यहां पर लोगों को 10 किमी का सफर पूरा करने में 34.10 मिनट तक का समय बर्बाद करना पड़ता है।

    1. पहले नंबर पर कोलकाता

    टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2024 के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा ट्रैफिक कोलकाता में लगता है। ट्रैफिक जाम के मामले में कोलकाता का पहला स्थान और दुनिया में दूसरा नंबर है। यहां पर लोगों को 10 किमी का सफर पूरा करने में औसतन 34.33 मिनट तक का समय लगता है।

    यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस होने वाला है एक्सपायर? रिन्यू के लिए मिलता है कितना समय, ये है पूरा प्रोसेस