Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़े स्टाइलिश टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस आती हैं ये कारें, कीमत भी है बेहद कम

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 05:37 PM (IST)

    आज हम आपको उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें स्टाइलिश टच स्क्रीन मिलता है।किआ ईवी 6 इलेक्ट्रिक कार में आपको 12.3 इंच के 2 डिस्प्ले यूनिट मिल जाएगा। इसमें आपको एक इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है।भारतीय बाजार में MG Hector में 14 इंच का हाई रेजोल्यूशन इन्फोटेनमेंट टच स्क्रीन सिस्टम मिलता है।BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार में आपको 12. 8 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

    Hero Image
    बड़े स्टाइलिश टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस आती हैं ये कारें

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इस समय कार के अंदर के केबिन में मिलने वाले टच स्क्रीन को कंपनी और भी स्टाइलिश बनाने की कोशिश कर रही है। अगर पिछले कुछ  सालों में अगर देखा जाएं तो कारों के केबिन में एक से बढ़कर एक एडवांस टच स्क्रीन मिल रहे हैं, जिसमें कई कारों में आप दो -दो स्क्रीन देख सकते हैं। आज इस खबर के माध्यम से आपको हम उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें स्टाइलिश टच स्क्रीन मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KIA EV6

    किआ ईवी 6 इलेक्ट्रिक कार में आपको 12.3 इंच के 2 डिस्प्ले यूनिट मिल जाएगा। इसमें आपको एक इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है। वहीं दूसरा 12.3 इंच के स्क्रीन का इस्तेमाल करके आप डिस्टल इंस्ट्रूमेंट के तौर पर कर सकते हैं।

    2023 Hyundai Verna

    हाल के दिनों में लॉन्च हुई 2023 Hyundai Verna में आपको 2 स्क्रीन मिल जाएंगे, जिनकी साइज 10.25 की है। इस सिस्टम का काम आप इन्फोटेनमेंट सिस्टम के तौर पर है। वहीं दूसरे स्क्रीन का इस्तेमाल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की तरह किया जाता है।

    Mahindra XUV700

    आपको बता दें, मार्केट में मौजूद इस कार में 10.25 का डिस्प्ले स्क्रीन मिलता है। इस कार में शेमलेस क्लास यूनिट ऑफर किया जाता है।

    MG Hector 2023

    भारतीय बाजार में MG Hector  में 14 इंच का हाई रेजोल्यूशन इन्फोटेनमेंट टच स्क्रीन सिस्टम मिलता है। जिसमें पोट्रेट मोड दिया गया है। इस हाईटेक इन्फोटेनमेंट सिस्टम के जरिए आप  वॉइस कमांड टच स्क्रीन के जरिए कई ढेर सारे फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।

    BYD Atto 3

    BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार में आपको 12. 8 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जो दिखने में आपको बिल्कुल लैपटॉप के जैसा लगता है।

    Hyndai Ioniq5

    Hyndai Ioniq5 इलेक्ट्रिक कार में आपको 12 इंच का स्क्रीन मिलता है। इस कार में मौजूद इस फीचर के इस्तेमाल से आप   इंटरटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद और ब्लैक कलर ट्यून में आने वाली यह स्क्रीन केबिन के स्टाइल को बढ़ा देती है।

    KIA EV6

    किआ ईवी 6 इलेक्ट्रिक कार में आपको 12.3 इंच के 2 डिस्प्ले यूनिट मिल जाएगा। इसमें आपको एक इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है। वहीं दूसरा 12.3 इंच के स्क्रीन का इस्तेमाल करके आप डिस्टल इंस्ट्रूमेंट के तौर पर कर सकते हैं।

    BMW 3 series

    BMW 3 series में आपको एक बड़ा डिस्प्ले स्क्रीन मिलता है। जिसमें 12 पॉइंट 3 इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्क्रीन मिलती है, वहीं दूसरी ओर इसमें 14. 9 इंच का स्क्रीन मिलता है। जिसका इस्तेमाल इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए किया जाता है।