विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EMI पर ले सकते हैं 8.99 करोड़ रुपये वाली Rolls-Royce, जानिए लोन पर इसे खरीदने का पूरा हिसाब

Published: Fri, 29 Nov 2024 02:00 PM (IST)

Rolls Royce Phantom EMI and Downpayment रोल्स-रॉयस की गाड़ियां दुनिया की सबसे प्रीमियम और महंगी गाड़ियों में से एक है। ...और पढ़ें

Rolls Royce Phantom को डाउन पेमेंट और EMI पर खरीदने की डिटेल्स।
Rolls Royce Phantom को डाउन पेमेंट और EMI पर खरीदने की डिटेल्स।

HighLights

  1. हर महीने की किस्त 13.74 लाख रुपये पड़ेगी।
  2. इसे अंबानी से लेकर शाहरुख खान तक यूज करते हैं।
  3. यह दुनिया की सबसे प्रीमियम गाड़ियों में से एक है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Rolls-Royce दुनिया की सबसे प्रीमियम और महंगी कारों में से एक है। इसकी सवारी मुकेश अंबानी से लेकर शाहरुख खान तक करते हैं। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे हर किसी के लिए खरीदना संभव नहीं है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि क्या Rolls-Royce को बैंक से लोन लेकर खरीदा जा सकता है या नहीं। इसके साथ ही बता रहे हैं कि अगर आप इसे लोन पर लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कितना डाउन पेमेंट देना पड़ेगा और हर महीने कितनी इसकी EMI यानी किस्त बनेगी।

Rolls-Royce की कारें

भारतीय बाजार में रोल्स-रॉयस चार कारें बेचती हैं, जो Rolls-Royce Cullinan, Ghost, Phantom और Spectre है। हम यहां पर आपको Rolls-Royce Phantom की ऑन-रोड कीमत, EMI और Down Payment का पूरा हिसाब बता रहे हैं।

Rolls-Royce Phantom की कीमत

  • रोल्स-रॉयस फैंटम की राजधानी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 8.99 करोड़ से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 10.48 करोड़ तक जाती है। यह दो वेरिएंट में आती है। इसका बेस मॉडल सीरीज II और टॉप मॉडल रोल्स-रॉयस फैंटम एक्सटेंडेड व्हीलबेस है।
  • अगर आप इसे लोन लेकर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसक ऑन-रोड कीमत RTO, इंश्योरेंस और बाकी चार्ज के साथ 10,32,84,983 (10.32 करोड़) तक जाती है।

Rolls-Royce Phantom: Down Payment और EMI

  • अगर आप रोल्स-रॉयस फैंटम को खरीदने के लिए आप पूरा अमाउंट न देकर बैंक या फाइनेंस कंपनी से लोन भी करा सकते हैं। अगर आप रोल्स-रॉयस फैंटम के लिए 2 करोड़ रुपये डाउन पेमेंट करते हैं। मान लीजिए कि 7 साल के लिए 9.8 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन लेते हैं तो आपको बैंक से 8,32,84,983 रुपये (8.32 करोड़ रुपये) का लोन लेना पड़ेगा। वहीं, आपको इसके लिए हर महीने 13,74,038 रुपये (13.74 लाख रुपये) हर महीने EMI चुकानी पड़ेगी।
  • वहीं, इसे लोन पर खरीदने पर आपको 3,21,34,207 रुपये (3.21 करोड़ रुपये) का इंट्रेस्ट रेट (Car Loan Interest Rate) देना पड़ेगा। जिसकी वजह से आपको इस प्रीमियम कार के लिए आपको कुल 11,54,19,190 रुपये (11.54 करोड़ रुपये) चुकाने पड़ेंगे।

Rolls-Royce Phantom: फीचर्स

  • रोल्स-रॉयस फैंटम में 6.75-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन दिया गया है, जो 570 PS की पावर और 900 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट, फ्रंट मसाज सीटें, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो यह चाइल्ड सेफ्टी लॉक, की-लेस एंट्री, एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा,यूएसबी सपोर्ट, ब्लूटूथ सपोर्ट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील पावर, एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर टचस्क्रीन ऑटोमेटिक, क्लाइमेट कंट्रोल इंजन, स्टार्ट स्टॉप बटन एंटी-लॉक, ब्रैकिंग सिस्टम अलॉय, व्हील फॉग जैसे फीचर्स से लैस है। 

यह भी पढ़ें- 2 लाख की Down payment के बाद लाएं Mahindra Scorpio का Classic S वेरिएंट, हर महीने देनी होगी इतनी EMI

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।