विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 लाख की Down payment के बाद लाएं Mahindra Scorpio का Classic S वेरिएंट, हर महीने देनी होगी इतनी EMI

Published: Thu, 28 Nov 2024 08:29 AM (IST)

SUV Finance Plan Mahindra की ओर से Scorpio को SUV कैटेगरी में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर ...और पढ़ें

महिंद्रा Scorpio Classic S के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।
महिंद्रा Scorpio Classic S के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. Mahindra की ओर से Scorpio Classic S को 13.61 लाख रुपये में किया जाता है ऑफर
  2. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद SUV के लिए हर महीने देने होंगे 23509 रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से SUV की कैटेगरी में Mahindra Scorpio Classic को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट S को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Mahindra Scorpio Classic S Price

Mahindra की ओर से Scorpio को SUV के तौर पर लाया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के बेस वेरिएंट Classic S को 13.61 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम (Mahindra Scorpio Classic S Price) कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.75 लाख रुपये आरटीओ और करीब 97 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के अलावा टीसीएस चार्ज, एमसीडी और फास्‍टैग के 27832 रुपये देने होंगे। जिसके बाद Mahindra Scorpio Classic S on road price करीब 16.61 रुपये के आस-पास हो जाती है।

यह भी पढ़ें- क्‍या है Mahindra का INGLO प्‍लेटफॉर्म, इस पर कितनी गाड़ियों को लाने की तैयारी कर रही है कंपनी, जान लें डिटेल

दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के Classic S वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 14.61 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 14.61 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 23509 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

कितनी महंगी पड़ेगी गाड़ी

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 14.61 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 23509 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra Scorpio के Classic S वेरिएंट के लिए करीब 5.13 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी गाड़ी की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 21.74 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Mahindra की ओर से इस एसयूवी को काफी दमदार एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier, Mahindra XUV700 जैसी एसयूवी से होता है।

यह भी पढ़ें- Mahindra BE 6e और XEV 9e लॉन्च; नए प्लेटफॉर्म के साथ मिला बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।