विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खरीदने जा रहे हैं नई या पुरानी बाइक, इन बातों से जानें फायदे और नुकसान

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Tue, 28 May 2019 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 03:15 PM (IST)

पुरानी बाइक सस्ती मिल जाती है लेकिन मैंटेनेंस का डर और खर्च दोनों बना रहता है। वहीं नई बाइक के लिए काफी पैसे देने पड़ जाते हैं

खरीदने जा रहे हैं नई या पुरानी बाइक, इन बातों से जानें फायदे और नुकसान
खरीदने जा रहे हैं नई या पुरानी बाइक, इन बातों से जानें फायदे और नुकसान

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इन दिनों अगर आप एक नई बाइक खरीदने जा रहे हैं या फिर पैसे बचाने के लिए पुरानी बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो कई बातें ऐसी होती हैं, जिनपर ध्यान देंगे तो आपको काफी फायदा हो सकता है। पुरानी बाइक सस्ती मिल जाती है, लेकिन मैंटेनेंस का डर और खर्च दोनों बना रहता है। वहीं, नई बाइक के लिए काफी पैसे देने पड़ जाते हैं और फिर कीमत बेहद तेजी से कम हो जाती है। ऐसे में इन्हीं तथ्यों को लेकर हम आपके सामने कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप नई या फिर पुरानी बाइक खरीदते समय फायदे में रह सकते हैं।

नई बाइक खरीदने के फायदे:- नई बाइक पर कंपनी एक तय समय की वारंटी देती है और इससे निश्चित समय तक आने वाली मैकेनिकल दिक्कतों से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा सबसे अहम बात यह कि बाइक के इतिहास में कोई एक्सिडेंट नहीं होता क्योंकि पहले ग्राहक आप ही होते हैं। बाइक के ओडोमीटर की शुरुआत भी आपसे ही होगी, जिससे आप सुकून से रह सकते हैं कि बाइक जितनी भी चली वह आपने ही चलाई है।

नई बाइक खरीदने के नुकसान:- नई बाइक खरीदना तो हर कोई चाहता है, लेकिन पुरानी के मुकाबले ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है, इसमें तमाम टैक्स शामिल होता है, जिनका जिक्र इसे बाजार में बेचने पर कोई नहीं करता। बाइक की वैल्यू काफी तेजी से कम हो जाती है और शुरुआती वर्षों में हर साल इसमें हजारों रुपये इंश्योरेंस के तौर पर लगाने पड़ते हैं।

पुरानी बाइक खरीदने के फायदे:- नई बाइक के मुकाबले पुरानी बाइक की कीमत काफी कम होती है और ज्यादातर पुरानी बाइक्स का इंश्योरेंस भी सस्ता होता है। इसके अलावा जो नए राइडर्स हैं जिन्होंने अभी-अभी बाइक चलाना सीखा है तो उनके लिए पुरानी बाइक बेहतर होती है क्योंकि नई बाइक को डैमेज करने का रिस्क बना रहता है।

पुरानी बाइक खरीदने के नुकसान:- यहां आपको सबसे ज्यादा समस्याएं मैकेनिकली झेलनी पड़ती हैं। पुरानी बाइक्स का रखरखाव काफी महंगा होता है। मानलो जैसे ही आपने बाइक ली और इसके इंजन का काम करवाना पड़ गया या फिर कुछ दिनों बाद सस्पेंशन और टायर्स की समस्याएं सामने आने लगें। टेक्नोलॉजी के मामले में पुरानी बाइक्स खरीदना इसलिए भी घाटे का सौदा हो सकता है क्योंकि मान लीजिए ये नए सेफ्टी फीचर्स के अनुकूल ना हो, जो नई बाइक्स में मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

बरसात के मौसम से पहले गाड़ी में करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान

तपती धूप में भी आपकी कार का केबिन रहेगा ठंडा, अपनाएं ये 5 टिप्स

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।