विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2023 में XUV 400 नहीं Mahindra ने 1999 में ही बना दी थी पहली EV, जानें तब Bijlee से XEV-BE तक का कैसा रहा सफर

Published: Wed, 27 Nov 2024 02:30 PM (IST)

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से नए जमाने की Electric SUVs XEV 9e और BE 6e को ...और पढ़ें

Mahindra की पहली Electric गाड़ी कौन सी थी। आइए जानते हैं।
Mahindra की पहली Electric गाड़ी कौन सी थी। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में भले ही आज Electric Vehicle सेगमेंट में कई निर्माताओं की ओर से वाहनों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। Mahindra की ओर से भी EV पोर्टफोलियो का विस्‍तार करते हुए XEV 9e और BE 6e को लॉन्‍च कर दिया गया है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि कंपनी की ओर से कब पहले Electric Vehicle को लाया गया था। अगर नहीं, तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

Bijlee थी Mahindra की पहली EV

साल था 1999 और Mahindra की ओर से पहली EV के तौर पर Bijlee को बनाया गया था। तब Mahindra rise के एसवी नागरकर ने कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन बनाया था। इस तीन पहिया वाहन को बिजली नाम दिया गया था यह वह समय था जब किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि आने वाले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बड़ी संख्‍या में होगा।

यह भी पढ़ें- Mahindra BE 6e और XEV 9e लॉन्च; नए प्लेटफॉर्म के साथ मिला बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी

2013 में आई थी Mahindra e2o इलेक्ट्रिक कार

महिंद्रा की ओर से भले ही तीन पहिया वाहन के तौर पर बिजली को कामयाबी न मिली हो लेकिन कंपनी ने 2013 में एक बार फिर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नए वाहन के तौर पर Mahindra e2O कार को लॉन्‍च किया था। जिसे Reva कंपनी में 55 फीसदी की हिस्‍सेदारी हासिल करने के बाद महिंद्रा ने बनाया था। यह एक शहरी इलेक्ट्रिक कार थी। लेकिन तब भी भारत सरकार की ओर से Fame जैसी योजना को नहीं लाया गया था, जिससे इसकी कीमत भी काफी ज्‍यादा थी और ग्राहकों ने इसे ज्‍यादा पसंद नहीं किया था। जिसके बाद 2017 में महिंद्रा ने इस कार को भी बंद कर दिया था।

2016 में आई थी पहली Electric Sedan Mahindra EVarito

Mahindra की ओर से 2016 में पहली इलेक्ट्रिक सेडान कार Mahindra E Varito को भी भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया था। इसे 1.45 घंटे में 0-80 फीसदी चार्ज किया जा सकता था और एक बार चार्ज होने के बाद इसे 110 किलोमीटर तक चलाया जा सकता था। इस गाड़ी को दिल्‍ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद, नागपुर, जयपुर जैसे शहरों में ही उपलब्‍ध करवाया गया था।

January 2023 में आई थी Mahindra XUV 400

महिंद्रा की ओर से मौजूदा समय में सिर्फ एक ही इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री की जा रही है। जिसे Mahindra XUV 400 के नाम से जाना जाता है। कंपनी की यह एसयूवी जनवरी 2023 में भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च की गई थी। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही 375 किलोमीटर की रेंज दी गई थी। इसे दो बैटरी विकल्‍पों के साथ 15.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया गया था।

Mahindra XEV 9e और BE 6e

महिंद्रा की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे बेहतरीन एसयूवी के तौर पर XEV 9e और BE 6e को लॉन्‍च किया गया है। इनको INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS जैसे बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इनको काफी बेहतर बनाया गया है और चार्जिंग को भी काफी बेहतर किया गया है। नई एसयूवी को 20 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 20 मिनट का ही समय लगेगा।

यह भी पढ़ें- क्‍या है Mahindra का INGLO प्‍लेटफॉर्म, इस पर कितनी गाड़ियों को लाने की तैयारी कर रही है कंपनी, जान लें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।