विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki XL6 के CNG वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद देनी होगी कितनी EMI, जानें डिटेल

Published: Thu, 04 Dec 2025 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan: वाहन निर्माता मारुति की ओर से एमपीवी सेगमेंट में Maruti XL6 को भी ऑफर किया जाता है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. Maruti की ओर से किया जाता है XL6 को ऑफर

  2. छह सीटों के साथ एमपीवी सेगमेंट में किया जाता है ऑफर

  3. पेट्रोल के साथ ही मिलता है सीएनजी का विकल्‍प

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए Maruti XL6 की बिक्री की जाती है। इस छह सीटों वाली एमपीवी को CNG के विकल्‍प के साथ भी ऑफर किया जाता है। अगर इस एमपीवी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI आपको अगले सात सालों के लिए देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti XL6 Price

मारुति की ओर से एमपीवी के तौर पर XL6 की बिक्री की जाती है। इसके सीएनजी वेरिएंट को 12.43 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 1.24 लाख रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 58 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इस एमपीवी के लिए टीसीएस चार्ज के तौर पर करीब 12 हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 14.89 लाख रुपये हो जाती है।

दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti XL6 के सीएनजी वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 12.89 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 12.89 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 20750 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 12.89 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 20750 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti XL6 के सीएनजी वेरिएंट के लिए करीब 4.53 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 19.42 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

मारुति सुजुकी की ओर से XL6 को एक एमपीवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Renault Triber, Kia Carens जैसी बजट एमपीवी के साथ होता है।