December में खरीदना है Mahindra XUV 3XO का MX2 Pro वेरिएंट, 2 लाख Down Payment के बाद हर महीने जाएगी इतनी EMI
Car Finance Plan Mahindra की ओर से Compact SUV सेगमेंट में XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी December 2024 में इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये देकर (Mahindra XUV 3XO MX2 Pro Down payment) इसके MX2 Pro वेरिएंट को घर लाने के बाद सात साल के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को Compact SUV Segment में ऑफर किया जाता है। नए साल से पहले 2024 के आखिरी महीने में अगर आप भी इस एसयूवी के सेकेंड बेस वेरिएंट MX2 Pro को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra XUV 3XO MX2 Pro Price
Mahindra की ओर से XUV 3XO के सेकेंड बेस वेरिएंट के तौर पर MX2 Pro को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस एसयूवी के सेकेंड बेस वेरिएंट को 9.24 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध (Mahindra Car Price December 2024) करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 9.24 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन टैक्स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। एसयूवी को खरीदने के लिए 69430 रुपये आरटीओ, 59196 रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। साथ ही 600 रुपये Fastag के भी चार्ज किए जाएंगे। इसके बाद एसयूवी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 1053276 रुपये हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Car Price Hike: 1 जनवरी 2025 से महंगा हो जाएगा गाड़ी खरीदना, Mahindra से लेकर Maruti Suzuki तक बढ़ाएंगी दाम
2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के सेकेंड बेस वेरिएंट MX2 को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 853276 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 853276 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 13568 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी एसयूवी
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 853276 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 13568 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra XUV 3XO के MX2 Pro वेरिएंट के लिए करीब 2.96 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 13.39 लाख रुपये देंगे।
किनसे होता है मुकाबला
महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Renault Kiger, Nissan Magnite, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है। इसके अलावा इसे Skoda Kylaq से भी कड़ी चुनौती मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।