Mahindra Bolero Neo के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर
Car Finance Plan भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से SUV के तौर पर Mahindra Bolero Neo को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये महीने की EMI देनी (Mahindra Bolero Neo Down Payment and EMI) होगी। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Mahindra Bolero Neo को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Mahindra Bolero Neo Down Payment and EMI) होगी। आइए जानते हैं।
Mahindra Bolero Neo Price
Mahindra की ओर से Bolero Neo को एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम (Mahindra Bolero Neo Price) कीमत 9.94 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 80 हजार रुपये आरटीओ और करीब 48 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Mahindra Bolero Neo on road price करीब 11.22 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 9.22 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 9.22 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 14842 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप 9 फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 9.22 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 14842 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra Bolero Neo के लिए करीब 3.24 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 14.46 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Mahindra की ओर से Bolero Neo को कंपनी एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate जैसी SUVs के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।