Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    2 लाख की Down Payment में कितने की पड़ेगी Mahindra Bolero, इतनी देनी होगी हर महीने EMI

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 08:00 AM (IST)

    भारतीय बाजार में Mahindra Auto अपनी कई गाड़ियों को पेश करती है। कंपनी की तरफ से Mahindra Bolero को भी ऑफर किया जाता है जो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पॉपुलर है। अगर आप इसे खरीदने के लिए 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं तो तो आपको हर महीने कितने रुपये किस्त यानी EMI (Mahindra Bolero Down Payment and EMI) रूप में देनी पड़ेगी।

    Hero Image
    Mahindra Bolero को लोन पर लेने की पूरी जानकारी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Sub-Compact SUV सेगमेंट में कई ऑटोमेकर अपनी कई मॉडल को पेश करती है। इस सेगमेंट में Mahindra Auto भी अपनी कई कारों को ऑफर करती है। अगर आप Mahindra की Sub-Compact SUV Bolero को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको Mahindra Bolero के बेस वेरिएंट B4 (Diesel) को लोन यानी फाइनेंस पर लेने की पूरी जानकारी बता रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि अगर आप इसे दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदने जा रही है, तो आपको कितना लोन लेना पड़ेगा और आपको हर इसके लिए हर महीने कितनी EMI यानी किस्त देनी पड़ेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Bolero Price

    Mahindra Bolero के बेस वेरिएंट के रूप में B4 (Diesel) मॉडल को पेश किया जाता है। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 9,79,400 रुपये (9.79 लाख रुपये) है। वहीं, इसकी ऑन रोड कीमत 11,25,594 रुपये (90,497 रुपये RTO, 55,397 रुपये इंश्योरेंस और बाकी सभी चीजें मिलाकर) पहुंच जाती है।

    दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर आप Mahindra Bolero के बेस वेरिएंट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए आप दो लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं। इतना डाउन पेमेंट करने के बाद आपको बैंक या फाइनेंस कंपनी से 9,25,538 रुपये (9.25 लाख रुपये) का लोन लेना पड़ेगा। अगर आप यह लोन 9 प्रतिशत की ब्याज दर मिलता है और वो भी 7 सात साल के लिए, तो आपको हर महीने इसके लिए 14,891 रुपये EMI यानी किस्त के रूप में देनी पड़ेगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आपको यह लोन 9 फीसद की ब्याज दर से सात साल के लिए मिलता है, तो आपको कुर 3,25,309 रुपये (3.25 लाख रुपये) इंट्रेस्ट रेट के रूप में देना पड़ेगा। जिसके बाद आपको Mahindra Bolero का बेस वेरिएंट कुल (3.25 लाख रुपये इंट्रेस्ट रेट और 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट मिलाकर) कुल 14,50,843 रुपये (14.50 लाख रुपये) की पड़ेगी।

    Mahindra Bolero के फीचर्स

    1. कीमत: यह 9.90 लाख रुपये से लेकर 10.91 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में आती है।
    2. वेरिएंट: यह तीन वेरिएंट B4, B6 और B6(O) में उपलब्ध है।
    3. इंजन: इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 76 PS की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
    4. माइलेज: यह 14 kmpl से 16 kmpl तक का माइलेज देती है।
    5. फीचर्स: Mahindra Bolero में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल एसी, ब्लूटूथ-सक्षम म्यूजिक सिस्टम, पावर विंडो और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
    6. सेफ्टी फीचर्स: इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- 2 लाख की Down Payment में कितने की पड़ेगी Hyundai Creta, इतनी देनी होगी हर महीने EMI