विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kia Sonet Vs Skoda Kylaq: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस सब फोर मीटर एसयूवी को खरीदना है बेहतर

Published: Wed, 02 Apr 2025 08:29 AM (IST)

भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। स्‍कोडा की ओर से हाल ...और पढ़ें

Kia Sonet Vs Skoda Kylaq: दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना बेहतर। जानें डिटेल।
Kia Sonet Vs Skoda Kylaq: दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना बेहतर। जानें डिटेल।

HighLights

  1. देश में सब फोर मीटर एसयूवी की है सबसे ज्‍यादा मांग
  2. स्‍कोडा की ओर से काइलैक को किया जाता है पसंद
  3. किआ भी इस सेगमेंट में करती है सोनेट को ऑफर

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सब फोर मीटर एसयूवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में लोगों की पसंद को देखते हुए कई निर्माता अपने उत्‍पादों को ऑफर करती हैं। किआ की ओर से सोनेट को लंबे समय से इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जिसका मुकाबला नवंबर 2024 में आई Skoda Kylaq के साथ होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों एसयूवी में से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर (Kia Sonet Vs Skoda Kylaq) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Kia Sonet Vs Skoda Kylaq Features

Kia Sonet में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें एलईडी लाइट्स, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, बोस ऑडियो सिस्‍टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, एयर प्‍यूरीफायर, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, रियर एसी वेंट, ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं Skoda Kylaq में भी कंपनी की ओर से कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। शाइनी ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6वे इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, 20.32 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलैस चार्जिंग, 25.6 सेमी इंफोटनेमेंट सिस्‍टम, ट्रंक में तीन किलोग्राम की क्षमता का हुक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। 

Kia Sonet Vs Skoda Kylaq Engine

Kia Sonet में इंजन के कई विकल्‍प दिए जाते हैं। जिनमें 1.2 लीटर स्‍मार्टस्‍ट्रीम, एक लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन शामिल हैं। इस एसयूवी में इंंजन के साथ ही ट्रांसमिशन के भी कई विकल्‍प मिलते हैं, जिनमें 5स्‍पीड मैनुअल, 6स्‍पीड आईएमटी, 7स्‍पीड डीसीटी, 6स्‍पीड मैनुअल, 6स्‍पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं।

वहीं Skoda Kylaq में एक लीटर की क्षमता का टीएसआई इंजन दिया है। जिससे इसे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्‍पीड मैनुअल और डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प को दिया गया है।

Kia Sonet Vs Skoda Kylaq Safety Features

Kia Sonet में छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसएस, बीएएस, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकर, थ्री पाइंट सीट बेल्‍ट, स्‍पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, एलईडी फॉग लैंप, रियर पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस, ऑटो लाइट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ब्‍लाइंड व्‍यू मॉनिटर, Adas Level-1 जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं।

वहीं Skoda Kylaq एसयूवी में स्‍टैंडर्ड तौर पर 25 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें छह एयरबैग, ब्रेक डिस्‍क वाइपिंग, ईएससी, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्‍टी कॉलिजन ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Kia Sonet Vs Skoda Kylaq Price

Kia Sonet की एक्‍स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14.92 लाख रुपये है।

वहीं Skoda Kylaq एसयूवी को भारत में 7.89 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14.40 लाख रुपये है।