विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kia Carens Clavis EV के बेस वेरिएंट को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Published: Mon, 22 Sep 2025 08:29 AM (IST)

Kia Carnes Clavis EV एमपीवी को लॉन्‍च कर दिया गया है। अगर आप इसके बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने ...और पढ़ें

Kia Carens Clavis EV के लिए कितनी देनी होगी EMI
Kia Carens Clavis EV के लिए कितनी देनी होगी EMI

HighLights

  1. Kia Carens Clavis EV को इलेक्‍ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में किया जाता है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक MPV के बेस वेरिएंट की कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है
  3. तीन लाख Down Payment के बाद हर महीने जाएगी 23220 रुपये की EMI

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Kia की ओर से इलेक्‍ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में Kia Carens Clavis EV को जुलाई 2025 को लॉन्‍च किया गया है। इस इलेक्‍ट्रिक एमपीवी के बेस वेरिएंट को अगर आप घर लाना चाहते हैं तो तीन लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद सात सालों के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Kia Carens Clavis EV Price

किआ की ओर से कैरेंस क्‍लाविस को भी इलेक्‍ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया गया है। इसके बेस वेरिएंट HTK Plus Electric की एक्‍स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 62 हजार रुपये के इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा टीसीएस चार्ज के तौर पर करीब 24 हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 18.85 लाख रुपये हो जाती है।

तीन लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Kia Carens Clavis EV के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 15.85 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 15.85 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 23220 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 15.85 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 23220 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Kia Carens Clavis EV के लिए करीब 6.44 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 25.29 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Kia की ओर से Carens Clavis EV को इलेक्‍ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला BYD EMax 7 इलेक्‍ट्रिक एमपीवी से होगा। इसके अलावा कीमत के मामले में इसे MG Windsor EV, Tata Curvv EV, Hyundai Creta Electric, Mahindra BE6 जैसी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Kia Syros Vs Skoda Kylaq: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी रहेगी बेहतर, पढ़ें खबर