Hyundai Alcazar के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI
Car Finance Plan: भारतीय बाजार में हुंडई की ओर से एसयूवी के तौर पर Hyundai Alcazar को ऑफर किया जाता ...और पढ़ें

HighLights
Alcazar बेस वेरिएंट की कीमत 14.47 लाख रुपये
दो लाख डाउन पेमेंट के बाद जाएगी 24238 रुपये EMI
सात साल में जाएंगे लगभग 22.35 लाख रुपये
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली।वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Hyundai Alcazar को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hyundai Alcazar Price
हुंडई की ओर से अल्काजार को सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर Executive को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 14.47 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 14.47 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.59 लाख रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 70 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इनके अलावा टीसीएस चार्ज के तौर पर 14473 रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 16.91 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Hyundai Alcazar के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 14.91 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 14.91 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 24238 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 14.91 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 24238 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Alcazar के बेस वेरिएंट के लिए करीब 5.44 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 22.35 लाख रुपये हो जाएगी।
