Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाड़ी की RC भी हो सकती है नकली! नया-पुराना वाहन खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो हो जाएंगे ठगी का शिकार

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 02 May 2023 04:10 PM (IST)

    एक आम इंसान के लिए असली और फेक वाहन आरसी में फर्क कर पाना काफी मुश्किल होता है। नकलची इसे हूबहू असली वाहन आरसी की तरह ही बनाते हैं। नीचे कुछ विशेष पहचान के बारे में लिखा गया है आपकी इनकी मदद से असली Vehicle RC पहचान सकेंगे। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    how to identify real and fake Vehicle RC Here are the key points

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मौजूदा समय में लोग नई के साथ-साथ पुरानी कारों को भी खरीद रहे हैं। सेकेंड हैंड वाहनों के लिए देश में कई सारे आधिकारिक आउटलेट्स भी उपलब्ध हैं। क्या आपको पता है कि पुराने वाहन को खरीदते समय किस चीज के बारे में जानना बेहद जरूरी है। जाहिर-सी बात है कि आपका जवाब होता है- वाहन की आरसी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में ही बताने जा रहें। बढ़ते समय के साथ लोग जितना एडवांस हो रहे हैं फ्रॉड भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। पुरानी कार खरीदते समय आपको उसकी RC जरूर चेक करनी चाहिए, नहीं तो लोग फेक RC को असली बताकर चूना लग सकते हैं। आइए जानते हैं कि नकली और असली वाहन आरसी की पहचान कैसे की जा सकती है।

    असली और नकली में फर्क

    एक आम इंसान के लिए असली और फेक वाहन आरसी में फर्क कर पाना काफी मुश्किल होता है। नकलची इसे हूबहू असली वाहन आरसी की तरह ही बनाते हैं। नीचे कुछ विशेष पहचान के बारे में लिखा गया है, आपकी इनकी मदद से असली Vehicle RC पहचान सकेंगे।

    RC का बेस पेपर चेक करें- नोट की तरह पेपर आरसी को कॉपी करना और बनाना सबसे आसान है। आप इसे अपने विवेक से पहचान सकते हैं। नकली RC का कागज और फोटोशॉप्ड डिजाइन काफी भिन्न होता है।

    RC का साइज- जैसा कि कहा जाता है कि चोर चोरी तो कर लेता है लेकिन उससे कोई न कोई निशान छूट जाता है जिससे उसकी पहचान हो सके। नकली RC का साइज अलग तरह से डिजाइन होने की वजह से कम या ज्यादा हो सकता है।

    स्टैंप और फॉन्ट- RC पर लगा स्टैंप और उसमें लिखे गए टेक्स्ट के फॉन्ट इसकी तीसरी सबसे बड़ी पहचान है। नकली आरसी में ये ओरिजिनल की तुलना में अलग होते हैं। हो सकता है कि आपको इसमें लगे स्टैंप का कलर ही अलग दिखे। इन प्रमुख अंतरों से आप असली और नकली की पहचान कर सकते हैं।