विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vehicle Smart RC क्या है, पेपर आरसी से कितनी अलग, बनवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Thu, 06 Apr 2023 05:35 PM (IST)

vehicle smart RC पारंपरिक आरसी बुक का एक अपग्रेड है। आप इसे अपने बटुए में रखकर बेहद आसानी से कहीं ...और पढ़ें

here are the everything you need to know about vehicle smart RC
here are the everything you need to know about vehicle smart RC

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय सड़कों पर गाड़ी चलाने के लिए आपके पास दो दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है। पहला डॉक्यूमेंट है आपका Driving License और दूसरा जिस वाहन को आप चला रहे हैं उसका RC यानी की पंजीकरण प्रमाणपत्र। ये दोनो ही दस्तावेज स्मार्ट हो चुके हैं। अब आप अपनी DL और RC को आराम से पॉकेट में रखकर कहीं भी जा सकते हैं। आप इसकी सॉफ्ट कॉपी भी कैरी कर सकते हैं। हालांकि देश के विभिन्न राज्यों में इनको लेकर अलग-अलग नियम हैं। Driving License बनाना तो आसान है लेकिन आपको पता है कि Smart RC क्या होता है, ये कैसे काम करती है और इसका होना क्यों जरूरी है? हम आपको इसके बारे में ही बताने जा रहे हैं।

क्या होता है Smart RC

Smart RC पारंपरिक आरसी बुक का एक अपग्रेड है। आप इसको अपने बटुए में रखकर बेहद आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। ये Driving Licence की तरह ही एक छोटा सा कार्ड होता है। आपको बता दें कि पारंपरिक आरसी बुक और Smart RC दोनों ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैध दस्तावेज हैं। डिजिटलाइजेशन की शुरुआत के साथ आरसी बुक के स्थान पर आरसी स्मार्ट कार्ड को सुरक्षित रूप से रखना अब काफी आसान हो गया है। यदि आपके पास आरसी बुक है और आप इसे आरसी स्मार्ट कार्ड में बदलना चाहते हैं तो एक सरल प्रक्रिया का पालन करके इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे बनवाएं Smart RC

Smart RC को बनवाने के लिए सबसे पहले आपको इसका मुख्य कारण स्पष्ट रूप से बताते हुए अपने क्षेत्र के ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखना होगा। इसके साथ आपको अपने वाहन के बीमा प्रमाण पत्र की एक प्रति, वाहन का उत्सर्जन प्रमाण पत्र और मूल आरसी बुक अपने पास के आरटीओ कार्यालय में जमा करनी होगी। इस प्रक्रिया के लिए आपसे एक आवश्यक शुल्क भी लिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो Smart RC को आपके पंजीकृत पते पर एक सप्ताह के भीतर पहुंचा दिया जाएगा।