31 मार्च से पहले गाड़ी में लगवा लें HSRP; वरना कटेगा 5000 का चालान, जानिए बनवाने का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस
महाराष्ट्र में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगवाने की आखिरी तारीख का एलान कर दिया गया है। वहीं इसे पूरे भारत में वाहनों के लिए अनिवार्य है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि आप कैसे हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (High Security Registration Plate) को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से बनवा सकते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आपके पास चार पहिया गाड़ी हो या फिर दोपहिया। सभी के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया है। इसे बिना लगवाए गाड़ी चलाना उतना ही अनिवार्य कर दिया गया है, जितना चार पहिया के लिए सेट बेल्ट और दोपहिया के लिए हेलमेट। अगर आप इन नियम का पालन नहीं करते हैं तो जिस तरह से आपका चालान काटा जाता है, उसी तरह से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (High Security Registration Plate) नहीं लगवाने पर भी ट्रैफिक जुर्माना लगाया जाएगा। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको HSRP को अप्लाई करने का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है HSRP?
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को पूरी तरह से एल्युमिनियम से बनाया जाता है। इस प्लेट पर बाई तरफ के ऊपरी कोने पर क्रोमियम बेस्ड एक होलोग्राम लगा हुआ होता है, जिसमें वाहन की सभी जानकारी दी गई होती है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए यूनिक लेजर कोड भी दिया गया होता है, जो हर वाहन के लिए अलग-अलग होता है। इस कोड को आसानी से हटाया नहीं जा सकता है। इसे नए वाहनों के साथ ही पुराने वाहनों पर भी लगाना जरूरी है।
वाहन पर HSRP नहीं होने पर कितना जुर्माना?
पूरे भारत में ही सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगवाना अनिवार्य किया गया है। वहीं, अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो आपको अपनी गाड़ी पर यह नंबर प्लेट 31 मार्च 2025 से पहले जरूर लगवा लें। यह नियम उन लोगों के लिए जिन्होंने अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2019 से पहले करवाया है। हर राज्य के लिए इसके लिए अलग-अलग ट्रैफिक चालान राशि है जो 500 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक हो सकती है।
कैसे लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट?
ऑनलाइन प्रोसेस
- इसके लिए आपको सरकार द्वारा अधिकृत पंजीकरण पोर्टल Bookmyhsrp.com पर जाना होगा।
- यहां पर आपको हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट विद कलर स्टीकर पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको बुकिंग डिटेल- वाहन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, पता, संपर्क सूत्र की जानकारी देना होगा।
- अगर आपका वाहन पर्सनल यूज के लिए है तो आपको ‘non-transport’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको फॉर्म को सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको रजिस्टर नंबर पर एक यूजरनेम और पासवर्ड आ जाएगा।
- आप वेबसाइट पर यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके पेयमेंट करना होगा। जिसकी आपको रसीद भी मिलेगी।
- ऊपर बताए गए प्रोसेस को पूरा करने के तीन से चार दिन बाद आपकी HSRP बन जाएगी।
- जब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तैयार हो जाएगा, तो आपके मोबाइल नंबर इसकी सूचना मिल जाएगी।
ऑफलाइन प्रोसेस
- अगर आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को ऑफलाइन तरीके से बनवाना चाहते हैं, तो आपको आरटीओ या डीलरशिप पर जाना होगा।
- यहां पर आपको अपने वाहन से संबंधित सभी पहचान प्रमाण जैसे आरसी, लाइसेंस नंबर, और पते का प्रमाण के साथ जाना होगा।
- यहां पर आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के आवेदन पत्र शुल्क को जमा करना होगा और कुछ दिन में यह बनकर आ जाएगा।
कितना आएगा खर्च?
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को बनवाने में आपको करीब 500 से 1000 रुपये तक का पेमेंट करना होगा। इसके साथ ही आपको इस प्लेट को लगवाने के लिए आपकी पसंदीदा जगह, समय और तारीख सिलेक्ट करने का ऑप्शन भी दिया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।