IDV Value: कैसे तय होती है किसी कार की IDV वैल्यू, यहां जानिए आसान शब्दों में सबकुछ
IDV Calculation in Insurance कार का बीमा लेने के दौरान या नई कार खरीदने के दौरान आपने जरूर IDV के बारे में सुना होगा। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि IDV (Insured Declared Value) क्या होता है। यह किसी कार के लिए कैसे तय किया जाता है और इसका कार के बीमा पर किस तरह से असर डालता है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपने हाल ही में कार की बीमा खरीदी हो या फिर नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपने IDV (Insured Declared Value) शब्द को सुना होगा। यह वो वैल्यू होती है, जिस पर आपकी कार की बीमा तय होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि IDV कैसे तय की जाती है और इसका आपकी कार के बीमा पर क्या असर पड़ता है? अगर आपको नहीं पता तो कोई बात नहीं, हम यहां पर आपको आसान भाषा में बता रहे हैं कि इसे कैसे तय किया जाता है।
IDV क्या है?
आइए सबसे पहले जान लेते हैं कि IDV यानी Insured Declared Value क्या होती है। यह आपकी कार की बीमित राशि होती है। इसे आप एक तरह से आपकी कार की बाजार मूल्य भी मान सकते हैं। जब आप अपनी कार के लिए बीमा खरीदते हैं, तो बीमाधारक यानी आप बीमा कंपनी को एक निश्चित राशि को बताते हैं, जो आपकी कार का अनुमानित बाजार मूल्य होता है। इस राशि को ही IDV कहा जाता है। इसे आप इस तरह से भी समझ सकते हैं कि IDV वह रकम होती है, जिसे बीमा कंपनी आपकी कार को होने वाले नुकसान या चोरी होने पर आपको चुकाती है।
IDV कैसे तय होती है?
- आपकी कार का मॉडल क्या है और उसे बनाया कब गया है, इसकी सीधा असर कार की IDV (IDV calculation) पर पड़ता है। नए मॉडल की कार का IDV ज्यादा और पुरानी कार के मॉडल का IDV कम होगा।
- यह कार की उम्र पर भी निर्भर करती है। अगर आपकी कार 5 साल पुरानी है, तो उसका मूल्य और बीमित राशि भी कम हो जाएगी।
- कार की ऑन रोड कीमत भी IDV तय करने में भूमिका निभाती है। अगर आप नई कार खरीदते हैं, तो उसका IDV मूल्य खरीदी गई कार के मूल्य के बराबर होगा।
- अगर आपकी कार का किसी तरह का डेंट या फिर खराबी आ जाती है, जो बीमा कंपनी इस स्थिति में आपकी कार का IDV कर सकते हैं।
- अगर आपने अपनी कार में किसी तरह की एक्सेसरीज जैसे- साउंड सिस्टम, टायर्स, अलॉय व्हील्स को लगवाया है, तो उसकी कीमत को IDV में जोड़ा जा सकता है।
IDV और बीमित राशि में अंतर
आपके कार का IDV मूल्य, बीमित राशि (car insurance value) से अलग होता है। बीमा की राशि वह होती है, तो बीमा पॉलिसी के तहत आपको नुकसान की स्थिति में दी जाती है। हालांकि, IDV बीमा पॉलिसी की शुरुआत में तय की जाती है और यह आपकी कार के वास्तविक बाजार मूल्य को प्रतिनिधित्व करता है।
IDV का महत्व
आपकी कार के लिए IDV मूल्य का महत्व बहुत होता है। खासकर उस स्थिति के लिए जब आपकी कार में कोई बड़ा नुकसान या चोरी हो जाए। अगर आपकी कार का IDV मूल्य सही तय किया गया हो, तो आपको उसी आधार पर मुआवजा दिया जाता है। वहीं, अगर IDV मूल्य कम तय होगा, तो बीमा के लिए दावा करते समय आपको उतनी ही कम राशि मिलेगी, जितनी आपकी कार की सही कीमत हो सकती है।
कैसे बढ़ा सकते हैं IDV?
आप अपनी कार की IDV मूल्य को बढ़ाने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं, जो निम्नलिखित है।
- आपको अपनी कार की स्थिति का ध्यान रखना चाहिए।
- बीमा पॉलिसी को समय-समय पर रिन्यू करवाते रहें।
- कार में लगी एक्सेसरीज की सही जानकारी बीमा कंपनी को दें।
यह भी पढ़ें- नए मालिक के नाम कैसे ट्रांसफर करें गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट RC, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।