Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन SUVs को खरीदने से पहले यहां देखें वेटिंग पीरियड, Thar से लेकर XUV 700 तक शामिल

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 02:38 PM (IST)

    Highest waiting period SUVs in August 2023 भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। मारुति सुजुकी इनविक्टो पर ...और पढ़ें

    Hero Image
    इन SUVs को खरीदने से पहले यहां देखें वेटिंग पीरियड

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एक्सयूवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है अगर आप भी अपने लिए एक नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए सबसे अधिक वेटिंग पीरियड वाली एसयूवी की लिस्ट लेकर आए है। चलिए देखते है इसमें कौन कौन सी कार शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar

    Mahindra Thar वेरिएंट के आधार पर लगभग एक साल से अधिक का इंतजार करना होगा। आपको बता दें, RWD और 4WD वेरिएंट में उपलब्ध है। थार को कीमत 10.54 लाख रुपये से शुरू होकर 16.77 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक है।

    Maruti Suzuki invicto

    भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। मारुति सुजुकी इनविक्टो पर 20 महीने की वेटिंग पीरियड चल रही है। इसके लिए कंपनी को 10 हजार से अधिक की बुकिंग मिल चुकी है। इसकी कीमत 24.79 लाख रुपये से शुरू होती है और 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    Mahindra XUV 700

    MX और AX3 पर 4 महीने तक की वेटिंग पीरियड है, जबकि AX5 पर 6 महीने तक की वेटिंग पीरियड है। AX7 और AX7L ट्रिम्स की प्रतीक्षा अवधि 8-9 महीने है। Mahindra XUV700 की कीमत 14.01 लाख रुपये से 26.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

    Mahindra Scorpio n

    Mahindra Scorpio n  पर लगभग एक साल से अधिक की वेटिंग पीरियड है। टॉप-स्पेक Z8L वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 9 महीने तक इंतजार करना होगा। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.05 लाख रुपये से शुरू होकर 24.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

    Maruti Suzuki brezza

    Maruti Suzuki brezza के वेरिएंट के आधार पर 3 महीने का वेटिंग पीरियड है। मारुति सुजुकी brezza की कीमतें 8.29 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 14.14 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।

    Kia seltos facelift

    हमारे डीलर सूत्रों के अनुसार, किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के बेस पेट्रोल वेरिएंट पर 4 से 5 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। जीटीएक्स प्लस और एक्स लाइन ट्रिम्स की वेटिंग पीरियड 14- 15 सप्ताह है। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    Maruti Suzuki jimny

    अगर आप मारुति सुजुकी जिम्नी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो  लगभग 8 महीने तक इंतजार करना होगा। मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जेटा और अल्फा वेरिएंट में उपलब्ध, जिम्नी एसयूवी को 12.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

    Maruti Suzuki grand vitara

     मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की वेटिंग पीरियड  वर्तमान में लगभग 5 महीने है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमत भारत में 10.70 लाख रुपये से शुरू होकर 19.95 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक है।