Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Highest Waiting Period Cars : मिड साइज एसयूवी को खरीदने से पहले, यहां देखें इनकी वेटिंग लिस्ट

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 01:18 PM (IST)

    Waiting Period on midsize suv अगर आप अपने लिए एक नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कारों की वेटिंग पीरियड की जानकारी लेकर आए ...और पढ़ें

    Hero Image
    Highest Waiting Period Cars see all details here

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क।आज के समय में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। अगर आप अपने लिए एक नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कारों की वेटिंग पीरियड की जानकारी लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं आपको किस कार के लिए कितने महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai Creta

    भारतीय बाजार में हुंडई ने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में इस कार को लॉन्च किया है। ये अपने सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी है। इस कार के लिए आपको 34 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इसके एसएक्स पेट्रोल वेरिएंट पर एक महीने और एस डीजल पर आठ महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Maruti Grand Vitara

    मारुति की ओर से इस सेगमेंट में ग्रैंड विटारा आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले हाइब्रिड वेरिएंट के लिए अधिक समय का इंतजार करना पड़ सकता है। इस एसयूवी के लिए चार से पांच महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Kia Seltos

    किआ की ओर से इस सेगमेंट में सेल्टॉस आती है। कंपनी ने हाल ही में इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी ने हाल के दिनों में इसके फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस एसयूवी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस कार के लिए आपको दो से चार महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Honda Elevate

    जापान की वाहन निर्माता कंपनी  होंडा की ओर से जल्द ही मिड साइज एसयूवी एलिवेट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस एसयूवी को सितंबर महीने में लॉन्च कर सकती है। लेकिन इसकी बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस बात की जानकारी दी है कि इसके लिए आपको 16 से 18 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।