Hero HF Deluxe Pro Vs TVS Sport: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस बाइक को खरीदना बेहतर
Hero HF Deluxe Pro भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Hero Motocorp की ओर से कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही 100 सीसी बाइक सेगमेंट में Hero HF Deluxe Pro को लॉन्च कर दिया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल Hero Motocorp की ओर से नई बाइक को लॉन्च कर दिया गया है। 100 सीसी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई बाइक Hero HF Deluxe Pro का मुकाबला TVS Sport के साथ होता है। दोनों बाइक्स में कितना दमदार इंजन मिलता है। किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। किस कीमत पर दोनों को ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hero HF Deluxe Pro Vs TVS Sport इंजन
Hero Motocorp की ओर से भारतीय बाजार में एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में Hero HF Deluxe Pro को लॉन्च किया गया है। इस बाइक का बाजार में सीधा मुकाबला TVS Sport के साथ होता है। Hero HF Delxe Pro में 97.2 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 7.9 बीएचपी की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
वहीं TVS Sport में 109.7 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जाता है। इस इंजन से बाइक को 6.03 किलोवाट की पावर और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
Hero HF Deluxe Pro Vs TVS Sport फीचर्स
Hero Morocorp की ओर से Hero HF Deluxe Pro बाइक को I3s तकनीक, लो फ्रिक्शन इंजन, नए ग्राफिक्स, एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लो फ्यूल इंडीकेटर, 18 इंच पहिए, एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन जैसे फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।
वहीं TVS Sport बाइक में FTFI तकनीक, ऑटो हेडलाइट, टेलीस्कोपिक शॉक एर्ब्जावर, ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एसबीटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Hero HF deluxe Pro Vs TVS Sport कीमत
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से Hero HF Deluxe Pro बाइक की एक्स शोरूम कीमत 73500 रुपये रखी गई है।
वहीं TVS Sport की एक्स शोरूम कीमत 59800 रुपये से शुरू हो जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।