तेज म्यूजिक बजाकर कार चलाना कहीं पड़ न जाए भारी? जानिए क्या हैं नुकसान
अगर आप कार के अंदर तेज आवाज में गाना बजाएंगे तो आपको आसपास की आवाज सुनाई नहीं देगी जिसके कारण सड़क हादसा हो सकता है। कई बार लोग कार में तेज गाना बजाकर गाड़ी को अपनी लेन से बाहर चलाने लगते हैं। जो लोगों के लिए काफी खतरनाक है। कई बार ओवरटेक के चक्कर में लोग ये गलती कर बैठते हैं और बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। बहुत से लोगों की आदत होती है कार चलाते समय तेज आवाज में गाना सुनना, लेकिन क्या आपको पता है ये आपके लिए एक मुसीबत पैदा कर सकती है। आज हम आपको बताएंगे कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के नुकसान।
कानों के लिए नुकसानदायक
तेज आवाज में गाना बजाने के कारण कानों को नुकसान हो सकता है, जिसके कारण सुनने में कमी, बहरेपन जैसी समस्या पैदा कर सकती है। वैसे ही कार में भी एक सामान्य स्पेस होता है और कार चारों ओर से बंद होती है, जिसके कारण आपको दिक्कत होगी।
ध्यान भटकना
तेज आवाज में गाना बजाने से ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटक सकता है, जिसके कारण सड़क दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
बाहर की आवाज न आना
अगर आप कार के अंदर तेज आवाज में गाना बजाएंगे तो आपको आसपास की आवाज सुनाई नहीं देगी, जिसके कारण सड़क हादसा हो सकता है। आपको किसी के हॉर्न की आवाज भी नहीं आएगी। अगर आप कम आवाज में कार में गाना बजाएंगे तो आप सफर का आनंद भी ले सकते हैं।
बिना जरुरत के हॉर्न नहीं बजाना चाहिए
रोड़ पर कभी भी वाहन को चलाते समय बिना जरुरत के हॉर्न नहीं बजाना चाहिए , क्योंकि इसके कारण ध्वनि प्रदूषण होता है जहां आपको जरूरत हो वहीं पर हॉर्न पर बजाए। इसके कारण जानवरों को भी दिक्कत होती है।
जिग-जैक कार ना चलाएं
कई बार लोग कार में तेज गाना बजाकर गाड़ी को अपनी लेन से बाहर चलाने लगते हैं। जो लोगों के लिए काफी खतरनाक है। कई बार ओवरटेक के चक्कर में लोग ये गलती कर बैठते हैं और बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इसको बदलना चहिए। इसके कारण एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए कार को जिग -जैक न चलाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।