विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra Bolero के लिए दो लाख Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है, पढ़ें खबर

Published: Tue, 03 Dec 2024 09:00 AM (IST)

भारतीय बाजार में SUV निर्माता Mahindra की ओर से कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर ...और पढ़ें

Mahindra Bolero के लिए दो लाख की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI
Mahindra Bolero के लिए दो लाख की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

HighLights

  1. Mahindra Bolero Classic को 11.26 लाख रुपये में किया जाता है ऑफर
  2. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 14897 रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय एसयूवी निर्माता Mahindra के पोर्टफोलियो में कई बेहतरीन एसयूवी हैं, जिनको बाजार में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से सबसे कम कीमत वाली दमदार एसयूवी के तौर पर Mahindra Bolero Classic को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं और इसके बेस वेरिएंट B4 को खरीदकर लाना चाहते हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितने रुपये की EMI हर महीने देकर इसे लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra Bolero Price

Mahindra की ओर से Bolero को SUV सेगमेंट में लाया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी के बेस वेरिएंट के तौर पर B4 को ऑफर किया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये (Mahindra Bolero B4 Price) है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स के तौर पर 90497 रुपये देने होंगे। इसके अलावा 55 हजार रुपये इंश्‍योरेंस और फास्‍टैग के 600 रुपये देने होंगे। जिसके बाद Mahindra Bolero Classic B4 on road price करीब 11.25 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Thar Roxx और Scorpio के दम पर Mahindra की बढ़ी बिक्री, November 2024 में कैसा रहा प्रदर्शन, पढ़ें खबर

दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट B$ को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 9.25 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 9.25 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 14897 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

कितनी महंगी पड़ेगी गाड़ी

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 9.25 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 14897 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra Bolero Classic SUV के बेस वेरिएंट B4 के लिए करीब 3.25 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी गाड़ी की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 14.51 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Mahindra की ओर से इस Bolero Classic को SUV के तौर पर ऑफर किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस एसयूवी को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इसके अलावा सरकार की ओर से भी इसका कई विभागों में उपयोग किया जाता है। कीमत के मामले में इसे Maruti Ertiga, Mahindra Thar, Scorpio Classic जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- 2023 में XUV 400 नहीं Mahindra ने 1999 में ही बना दी थी पहली EV, जानें तब Bijlee से XEV-BE तक का कैसा रहा सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।