Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Thar Roxx और Scorpio के दम पर Mahindra की बढ़ी बिक्री, November 2024 में कैसा रहा प्रदर्शन, पढ़ें खबर

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 05:00 PM (IST)

    भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से November 2024 के बिक्री के आंकड़ों को जारी किया गया है। बीते महीने के दौरान बिक्री के मामले में महिंद्रा का कैसा प्रदर्शन रहा है। कितनी यूनिट्स की बिक्री घरेलू बाजार में की है और कितनी यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Mahindra की ओर से नवंबर 2024 के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री की गई है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से नवंबर 2024 में हुई बिक्री की रिपोर्ट को जारी किया गया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान कुल कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया है। November 2024 के दौरान कितनी यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितनी हुई बिक्री

    महिंद्रा की ओर से नवंबर 2024 के दौरान हुई बिक्री की रिपोर्ट को जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बीते महीने के दौरान कुल 46222 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की है। वहीं 1072 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया है। कुल मिलाकर कंपनी ने November 2024 के दौरान 47294 यूनिट्स की बिक्री की है।

    यह भी पढ़ें- 2 लाख की Down payment के बाद लाएं Mahindra Scorpio का Classic S वेरिएंट, हर महीने देनी होगी इतनी EMI

    पिछले साल कैसा था प्रदर्शन

    ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बात करें तो कंपनी ने 16 फीसदी की बढ़त हासिल की है। November 2023 के दौरान घरेलू बाजार में महिंद्रा ने 39981 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    कंपनी के अधिकारियों ने कही यह बात

    महिंद्रा ऑटो के ऑटोमोटिव डिविजन प्रमुख विजय नाकरा ने कहा कि हमने नवंबर में 16 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 46222 SUV बेचीं और कुल 79083 वाहन बेचे। इस महीने हमारी सबसे प्रतीक्षित इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV - BE6e और XEV9e लॉन्च हुई हैं। जिनको INGLO पर बनाया गया है। ये वाहन महिंद्रा के "अनलिमिटेड इंडिया" के विज़न को मूर्त रूप देते हैं - एक ऐसा युग जहाँ भारतीय नवाचार और डिज़ाइन न केवल वैश्विक मानदंडों को चुनौती देते हैं बल्कि नए मानदंड भी स्थापित करते हैं। इन इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV के लिए बाज़ार में जनवरी 2025 के उत्तरार्ध में चरणबद्ध तरीके से जाना शुरू होगा। डिलीवरी फरवरी के अंत या मार्च 2025 की शुरुआत में शुरू होगी।

    किन एसयूवी की होती है सबसे ज्‍यादा मांग

    भारतीय बाजार में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर किया जाता है। लेकिन बाजार में सबसे ज्‍यादा मांग Mahindra Scorpio और Scorpio N, Mahindra XUV 700 और Mahindra Thar Roxx की रहती है। इनके अलावा भी XUV 3XO को भी काफी पसंद किया जाता है।

    कैसा है पोर्टफोलियो

    महिंद्रा के पोर्टफोलियो में Mahindra Bolero Classic, Mahindra Bolero Neo, Mahindra XUV 3XO, Mahindra Thar, Mahindra Thar Roxx, Mahindra Scorpio Classic, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV 700 जैसी दमदार एसयूवी आईसीई सेगमेंट में आती हैं। वहीं इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी की ओर से Mahindra XUV 400 EV को ऑफर किया जाता है। इनके अलावा हाल में ही कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में XEV 9e और Mahindra BE 6e को लॉन्‍च किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XEV 9e और BE 6e साबित होंगी गेमचेंजर, महिंद्रा की कार में पहली बार मिले ये 10 यूनिक फीचर्स