Car Driving in Traffic: ट्रैफिक में कार चलाना बन सकता है आसान, अपनाएं ये पांच टिप्स और डर को करें बाय
Driving In Traffic देश में जब ऑफिस से लोग निकलते हैं तो सड़कों पर भी भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को कार चलाने में परेशानी होती है। ट्रैफिक या भीड़ वाली जगहों में कार को चलाने में परेशानी महसूस करते हैं। तो किन आसान तरीकों को अपनाते हुए बिना परेशानी कार को ट्रैफिक के बीच में चलाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में अधिकतर बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी परेशान करती है। ट्रैफिक के बीच कार चलाना भी कई लोगों को काफी परेशानी का काम लगता है। अगर आपको भी ट्रैफिक के बीच कार चलाने में परेशानी होती है, तो किन बातों का ध्यान रखकर कार चलाई जा सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।
अन्य कारों से बनाएं दूरी
जब भी ट्रैफिक में कार चलानी हो तो सुरक्षित रहने के लिए हमेशा आगे और पीछे चल रही कारों से सुरक्षित दूरी बनाकर अपनी कार को चलाना बेहतर रहता है। इससे न सिर्फ कार को नुकसान पहुंचने से बचाया जा सकता है। बल्कि खुद को भी नुकसान से बचाया जा सकता है। इसके लिए जब भी ब्रेक लगाएं तो आगे वाली कार के बंपर को जरूर देखें। जैसे ही वह दिखाई देना बंंद हो तो कार को रोक लें
खुद को रखें शांत
अगर ट्रैफिक में लंबे समय तक कार फंस जाती है, तो कई बार ड्राइवर को बर्ताव अक्रामक होने लगता है। जिससे हादसा होने के साथ ही विवाद होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सबसे पहले खुद को शांत रखना चाहिए। इसके लिए अपनी पसंद के गाने भी सुने जा सकते हैं।
360 कैमरे का उपयोग
कई नई कारों में कंपनियों की ओर से बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इनमें से एक फीचर 360 डिग्री कैमरे का है। इस फीचर के कारण ट्रैफिक में आपको गाड़ी निकालने में आसानी होती है। ट्रैफिक के बीच इस फीचर को एक्टिव करने के बाद स्क्रीन पर पूरी जानकारी मिल जाती है, जिससे बिना स्क्रैच या नुकसान पहुंचाए ही आप अपनी गाड़ी को चला सकते हैं।
एक ही लेन में चलाएं कार
कुछ लोग ट्रैफिक के बीच कार चलाते हुए अक्सर लेन बदलने लगते हैं। लेन बदलने के साथ ही हादसा होने का खतरा भी बढ़ने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी कार को ट्रैफिक के बीच चलाएं तो हमेशा एक ही लेन में कार को रखें। इससे आपको कार चलाने में भी परेशानी नहीं होगी और अन्य वाहनों को भी असुविधा नहीं होगी।
गूगल मैप का करें उपयोग
अगर आप भी ट्रैफिक और भीड़ वाली सड़कों पर गाड़ी चलाने में परेशानी महसूस करते हैं। तो आप सफर को शुरू करने से पहले गूगल मैप का उपयोग कर सकते हैं। मैप के जरिए आपको इस बात की जानकारी मिल जाती है कि जिस जगह पर आपको जाना है, वहां पर कितना ट्रैफिक हो सकता है। अगर ज्यादा ट्रैफिक हो तो दूसरे विकल्प को चुनकर सफर पूरा किया जा सकता है। ऐसा करने से न सिर्फ आपको ट्रैफिक में कार चलाने की परेशानी से छुटकारा मिल पाएगा, बल्कि ईंधन की भी बचत हो सकेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।