विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करवानी है Electric Car की Service, हमेशा रखें इन बातों का ध्‍यान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

Published: Sun, 20 Apr 2025 11:59 AM (IST)

electric car servicing भारत में लगातार Electric Car की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। सामान्‍य ICE कारों के मुकाबले ...और पढ़ें

Electric Car की सर्विस के समय किन बातों का रखें ध्‍यान।
Electric Car की सर्विस के समय किन बातों का रखें ध्‍यान।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में जितनी संख्‍या में पेट्रोल और डीजल वाली कारों की मांग रहती है। उसी तरह अब Electric Car की मांग में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक सामान्‍य कारों की सर्विस की तो सभी को जानकारी होती है। लेकिन इलेक्‍ट्रिक कारों की सर्विस को लेकर अभी भी कम लोगों को ही जानकारी होती है। Electric Car की Service के समय पर किन चीजों पर खास ध्‍यान देने की जरूरत होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं ।

Electric Car की सर्विस में न करें देरी

वैसे तो हर तरह की कार की सर्विस को समय पर ही करवाना बेहतर होता है। लेकिन आप इलेक्ट्रिक कार का उपयोग करते हैं तो उसकी सर्विस भी हमेशा समय पर करवानी चाहिए। इस तरह की आदत बनाने से कई जरूरी पार्ट्स में आने वाली परेशानी को दूर रखा जा सकता है। 

सॉफ्टवेयर होता है अपडेट

इलेक्ट्रिक कारों की सर्विस के समय सर्विस सेंटर पर इनके सॉफ्टवेयर को भी अपडेट किया जाता है। ऐसा इ‍सलिए भी किया जाता है क्‍योंकि सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ गाड़ी की परफॉर्मेंस से लेकर रेंज तक को बढ़ाया जा सकता है। कुछ नए फीचर्स को भी अपडेट में दिया जाता है। इसलिए अगर आपकी गाड़ी के लिए कोई अपडेट आया हो तो उसे सर्विस के समय चेक करवाना चाहिए।

बैटरी की जांच भी जरूरी

इलेक्ट्रिक कार को सर्विस के लिए जब भी लेकर जाएं, तो उस समय कार की बैटरी की जांच भी करवाएं। इससे आपको जानकारी मिलती है कि आपकी कार में लगी बैटरी की हेल्‍थ कितनी बेहतर है।

इन चीजों की भी करें चेकिंग

इलेक्ट्रिक कार में भले ही इंजन न हो, लेकिन कई कारों में कूलेंट के जरिए बैटरी के तापमान को सामान्‍य बनाया जाता है। ऐसे में जब भी सर्विस करवाएं तो हमेशा कूलेंट को भी चेक करवाएं। अगर जरूरत हो तो कूलेंट बदलें या फिर उसे टॉप-अप करवाएं। इससे बैटरी के तापमान को सामान्‍य बनाए रखने में मदद मिलती है।