विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Night Driving: रात में चला रहे हैं गाड़ी तो जरा संभलकर... लोग अनजाने में कर बैठते हैं ये गलतियां

By Sonali SinghEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2022 01:31 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Nov 2022 02:18 PM (GMT+05:30)

Night Driving Tips रात में गाड़ी चलाना आसान नहीं है। इसमें बहुत सी बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी ...और पढ़ें

Night Driving Tips India For Safety Car Driving, See Details
Night Driving Tips India For Safety Car Driving, See Details

नई दिल्ली ऑटो डेस्क। रात में गाड़ी चलाना दिन में गाड़ी चलाने से काफी अलग होता है। इस समय ड्राइविंग सूरज की रोशनी में नहीं, बल्कि गाड़ियों की लाइटों और सड़क नियमों से बंधी होती है। लेकिन बहुत से लोगों को रात में गाड़ी चलाने के नियमों के बारे में पता ही नहीं होता, जिससे जाने-अनजाने में वे बड़ी गलतियां कर देते हैं और इसका नुकसान दुर्घटना के रूप में उठाना पड़ता है।

आज हम आपको भारतीय सड़कों पर रात के समय अपनाए जाने वाले 5 ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।

1. लाइटिंग व्यवस्था अच्छी रखें

रात के समय गाड़ियों के लाइट का सही से काम करना बेहद जरूरी है क्योंकि ऐसी बहुत-सी सड़कें होती हैं, जहां रोड लाइट नहीं होती और ड्राइवर को हेड लाइट के सहारे गाड़ी चलाना पड़ता है। एक अच्छी रोशनी देने वाला हेडलैंप आपको दूर तक देखने में सक्षम तो बनाता है। साथ ही, सामने से आने वाली गाड़ियों को भी आपके बारे में पता चल जाता है।

2. ओवरटेक करते समय करें ये काम

रात में किसी गाड़ी को ओवरटेक करना दिन में ओवरटेक करने से बिल्कुल अलग है। दिन के समय जब ड्राइवर किसी गाड़ी को ओवरटेक करते हैं तो हॉर्न का इस्तेमाल करते हैं और आगे वाली गाड़ी अपने साइड मिरर से आपकी स्थिति का पता लगाकर गाड़ी को पास से देता है।

हालांकि, रात के समय इसी काम को करने के लिए हेडलाइट का इस्तेमाल किया जाता है। रात में जब भी किसी गाड़ी को ओवरटेक करें पहले अपनी हेडलाइट को दो-चार बार ऑन-ऑफ करें। इससे आगे जा रही गाड़ी को यह पता लग जाएगा कि अप ओवरटेक करना चहते हैं और वह आपको साइड दे देगा।

3. एंटी-ग्लेयर IRVM फिल्म्स का इस्तेमाल

रात के समय अक्सर ऐसा देखा गया है कि गाड़ी के बैक मिरर में पीछे से आने वाली गाड़ी के हेडलाइट की रोशनी पड़ती है, जिससे केबिन में बहुत रोशनी हो जाती है और इससे ड्राइवर को सामने की सड़क पर देखना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए बैक और साइड मिरर पर एंटी-ग्लेयर IRVM फिल्म्स को लगाना सही रहता है। ये फिल्म्स पीछे से आ रही रोशनी को फैलने से रोकती है और इससे दुर्घटना के चांस कम हो जाते हैं।

4. लो-बीम लाइट पर ड्राइव

रात में सामान्य सड़कों पर ड्राइविंग करते समय इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि गाड़ी को लो-बीम पर चलाया जाए। ऐसा करने पर सामने से आने वाली गाड़ी का ड्राइवर आपको आसानी से देख पाएगा। वहीं, हाई-बीम लाइट पर गाड़ी चलाने से समाने आ रही गाड़ी को तेज रोशनी की वजह से कुछ दिखाई नहीं देता है और इससे गाड़ी के टक्कर होने की संभावना है।

दूसरी तरफ, हाईवे जैसी जगहों पर गाड़ियों की संख्या कम और स्पीड ज्यादा होती है। ऐसे में दूर तक दिखना जरूरी है। इसलिए हाईवे पर हाई-बीम लाइट को जलाना सही माना गया है।

5. विंडशील्ड को रखें साफ

वैसे तो रात हो या दिन कार के विंडशील्ड को हमेशा ही साफ रखना चाहिए। दिन के समय थोड़ी धूल अगर विंडशील्ड पर हो भी तो इससे सामने देखना आसान है, लेकिन रात के समय इसे साफ होना बेहद जरूरी है। एक गंदा विंडशील्ड सामने से आने वाली गाड़ी की लाइट को ऐसे फैला देती है, जिससे ड्राइवर के सामने चमक आ जाती है और सामने कुछ नहीं दिखाई पड़ता है।

ये भी पढ़ें-

नंबर प्लेट को लेकर जरा-भी चूके तो कट सकता है तगड़ा चालान, कभी न करें ये गलतियां

इस रंग की खरीदें Car, रिसेल के समय हो जाएंगे मालामाल, सुरक्षा के लिहाज से भी है बेस्ट