विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस रंग की खरीदें Car, रिसेल के समय हो जाएंगे मालामाल, सुरक्षा के लिहाज से भी है बेस्ट

By Sonali SinghEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2022 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 09:55 PM (IST)

नई गाड़ी खरीदते समय इंजन लुक और परफॉर्मेंस के अलावा इसके रंग को चुनते समय भी ख्याल रखना चाहिए। कुछ ...और पढ़ें

Why Should You Buy White Color Car, Know Reason
Why Should You Buy White Color Car, Know Reason

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Car Color Selection: नई गाड़ी खरीदते समय ज्यादातर लोग इस बात का ध्यान रखते हैं कि गाड़ी की माइलेज कितनी है, इसका डिजाइन कैसा है या यह सेडान कार है या एसयूवी। कलर चुनने की बात आती है तो लोग बस अपने पसंदीदा रंग या अच्छे दिखने वाले रंग को खरीद लेते हैं।

पर क्या आपको पता है कि गाड़ी खरीदते समय रंगों का भी अपना खास महत्व रहता है। एक सही रंग की गाड़ी आपको बाकी रंगों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा तो देती है है। साथ ही जब आप इसे रिसेल करते हैं तो इसकी वेल्यू भी ज्यादा मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि किस रंग की गाड़ी खरीदना सबसे अच्छा माना गया है।

इस रंग की गाड़ी की है सबसे ज्यादा डिमांड

भारत में बाकी रंगों के मुकाबले सफेद रंग की गाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। BASF की Color Report 2021 for Automotive OEM Coatings की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पहली कार खरीदने वाले हर 10 लोगों में से 4 लोग सफेद रंग की कार को पसंद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 40 फीसदी नई कारें सफेद रंग की हैं। इतना ही नहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा भी सफेद कारों पर किया जाता है। सफेद के बाद ग्रे और फिर क्रमशः सिल्वर, ब्लैक और ब्लू रंगों को पसंद किया गया है।

रिसेल वेल्यू भी है ज्यादा

चूंकि कारों में सफेद रंग को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता, इसका ये मतलब नहीं है कि सिर्फ नई कारों के लिए ही मान्य है। सेकेंड हैंड कार खरीदने वाले लोग भी इस रंग को खूब पसंद करते हैं। इसलिए, अगर आप सफेद रंग की कार खरीदते हैं तो इसे बेचते समय आपको ग्राहकों की कमी नहीं होगी और ज्यादा डिमांड की वजह से इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है।

इन कारणों से है सफेद कारों की डिमांड

सफेद कारों को सबसे ज्यादा पसंद किए जाने के पीछे बहुत से कारण हैं। सबसे पहला कारण है कि इसे मेंटेन करना बहुत आसान है। बाकी कारों तुलना में इसमें गंदगी का पता भी कम चलता है, क्योंकि इस रंग में धूल छिप जाते हैं। इसके अलावा, डेंट या स्क्रैच आने पर बाकी रंगों की तुलना में सफेद रंग में यह कम पता चलता है। इस रंग की कार में गर्मी का भी कम एहसास होता है। वहीं, इस रंग की कार सड़कों पर दूर से भी नजर आती है। मौनसून के समय या रात में ड्राइव के दौरान इस रंग की कार को देखना सबसे आसान होता है। इस तरह यह सुरक्षा के मामलें में भी बाकी गाड़ियों से बेस्ट होती है।  

ये भी पढ़ें-

सर्दियों में आपकी कार होती है चूहों की फेवरेट, नुकसान से बचना है तो आज ही करें ये काम

Car में बैठते ही बदबू से हो जाता है मूड खराब? अपनाएं ये टिप्स, साथ बैठने वाले भी हो जाएंगे इम्प्रेस