ये है BMW की सबसे सस्ती SUV, दमदार लुक के साथ मिलता है 20 kmpl माइलेज, कीमत है सिर्फ इतनी
कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी बीएमडब्ल्यू X1 (BMW X1) है। जिसे कुछ समय में नए अवतार में लॉन्च किया गया है।BMW X1 को पुरानी जनरेशन से बहुत अधिक नहीं बदला गया है। इसे बस थोड़ा रिफ्रेश और अपडेट किया है। इस कार में अब नए एलईडी हेडलाइट दिया गया है।एसयूवी में सबसे बड़ा अपडेट इसके केबिन में मिला है। इस कार में अब आपको कर्व डिस्प्ले सेटअप दिया गया है।

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW भारत में कई लग्जरी कारों को बनाती है। भारत में कंपनी की ओर से कई अलग-अलग कीमत वाली कारों की ब्रिकी की जाती है। कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी बीएमडब्ल्यू X1 (BMW X1) है। जिसे कुछ समय में नए अवतार में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 45.9 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार को कुल दो वेरिएंट में लाया गया है। टॉप वेरिएंट की कीमत 47.9 लाख रुपये है। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।
लुक
BMW X1 को पुरानी जनरेशन से बहुत अधिक नहीं बदला गया है। इसे बस थोड़ा रिफ्रेश और अपडेट किया है। इस कार में अब नए एलईडी हेडलाइट दिया गया है। जो काफी स्लिम है। इसमें आपको बड़ा क्रोम ग्रिल मिलता है। वहीं इसके बंपर में क्रोम एलिमेंट भी देखने को मिलता है। आपको बता दें, कंपनी ने इस कार के हाइट को भी बढ़ा दिया है। इसमें स्लोपिंग रूफ लाइम डिजाइन दिया गया है। कार में 18 इंच अलॉय व्हील मिलता है।
इंटीरियर
एसयूवी में सबसे बड़ा अपडेट इसके केबिन में मिला है। इस कार में अब आपको कर्व डिस्प्ले सेटअप दिया गया है। इसमें पतले AC वेंट्स मिलते हैं जो लगभग पूरे डैशबोर्ड पर फैले हुए हैं। आपको बता दें, इसका सेंटर कंसोल भी फ्लोटिंग स्टाइल वाला है। इस कार के इंटीरियर को मिनिमलिस्टिक लुक भी मिलता है। इस कार में 10.5 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.7 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। फीचर्स के तौर पर इसमें इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, 12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और मेमोरी और मसाज फ़ंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और बीएमडब्ल्यू का नेविगेशन सिस्टम मिलता है।
इंजन और माइलेज
आपको बता दें, इस कार में पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसे 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 136PS पावर और 230Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 7 स्पीड डीसीटी के साथ जोड़ा गया है। ये 0-100kmph की स्पीड 9.2 सेकेंड्स में पा सकती है। जबकि डीजल इंजन में 2.0 लीटर का है जो 150PS पावर और 360Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 7 स्पीड डीसीटी के साथ जोड़ा गया है। ये डीजल इंजन के साथ 0-100kmph की स्पीड 8.9 सेकेंड्स की स्पीड पकड़ सकती है।
कीमत
वहीं पेट्रोल इंजन में इस कार का माइलेज 16.35 kmpl और डीजल इंजन का माइलेज 20.37 kmpl तक का है। भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला Mercedes-Benz GLA, Volvo XC40, और Audi Q3 जैसी कारों से है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।