बड़ी फैमली के लिए दमदार फीचर्स के साथ आती हैं ये 7 सीटर कारें, कीमत 6.30 लाख से शुरू
आज हम आपके लिए 7 सीटर कार की लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रेनॉल्ट ट्राइबर है। ये एक बेहतरीन 7 सीटर फैमिली कार है। इस कार का बेस मॉडल Renault Triber RXE की कीमत 633500 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 897500 रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये कार 18-19 km/l माइलेज देती है।

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। अगर आपकी फैमली बड़ी है और आप अपने लिए एक बड़ी और दमदार कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए 7 सीटर कार की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इन कारों में क्या कुछ खास है।
Renault Triber
इस लिस्ट में पहले नंबर पर रेनॉल्ट ट्राइबर है। ये एक बेहतरीन 7 सीटर फैमिली कार है। इस कार का बेस मॉडल Renault Triber RXE की कीमत 6,33,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 8,97,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये कार 18-19 km/l माइलेज देती है। इस कार के इंजन की बात करें तो इसमें 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है। जो कि 6250 Rpm पर 71 Hp की पावर और 3500 Rpm पर 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Renault Triber एडल्ट प्रोटेक्शन में 4-स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 3-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। आपको बता दें, ये कार 4 स्टार रेटिंग के साथ आती है।
Maruti Suzuki Ertiga
मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 8,49,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और 12,93,000 लाख रुपये तक जाती है। ये कार 26.08 km/kg तक माइलेज देती है। इस कार में आपको 1462cc का K15B स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 6000rpm पर 77 किलोवाट मैक्सिमम पावर और 4400 rpm पर 134nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस कार में आराम से 6 से 7 लोग बैठ सकते हैं।
Mahindra Bolero
ये एक 7 सीटर कार है। इस कार की कीमत 9,47,799 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और 11,49,900 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इस कार में आपको 5 वेरिएंट मिलता है। ये एक दमदार डीजल वेरिएंट में आती है। इसमें आपको 1493cc का डीजल इंजन मिलता है। जो 17.2 kmpl का माइलेज देती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।