मिथुन मासिक राशिफल जून 2026: खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते या बढ़ेगी परेशानी? पढ़ें सब कुछ
जून का महीना मिथुन राशि वालों के लिए व्यक्तिगत विकास और बड़े फैसले लेने के लिए बेहतरीन साबित होगा।

Gemini Horoscope June 2026: मिथुन मासिक राशिफल।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। जून की शुरुआत में आपके राशि स्वामी बुधदेव मिथुन राशि में ही विराजमान रहेंगे। वो आपके फैसले लेने की क्षमता और बातचीत की कला बहुत शानदार बना देंगे। 15 जून को मिथुन राशि में सूर्यदेव का आगमन मान-सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। 2 जून को गुरुदेव कर्क राशि में गोचर करके आपके धन और पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान केंद्रित कराएंगे। 8 जून को शुक्रदेव का कर्क राशि में प्रवेश आपके रिश्तों को मजबूती देगा।
मंगलदेव 21 जून तक मेष राशि में रहकर नेटवर्किंग में मदद करेंगे। फिर वृषभ राशि में जाकर मन को शांति देंगे। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कैसा रहेगा (Gemini Monthly Horoscope June 2026) मिथुन राशि के लिए जून का महीना?
परिचय
व्यक्तिगत विकास और बड़े फैसले लेने के लिए जून का समय बेहतरीन साबित होगा। इस दौरान मानसिक रूप से आप खुद को बहुत एक्टिव और अलर्ट महसूस करेंगे। अपनी ही राशि में बैठे बुधदेव विचारों को खुलकर दूसरों के सामने रखने में मदद करेंगे। 15 जून को जब सूर्यदेव आपकी राशि आकर नेतृत्व क्षमता और निखर सकते हैं। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना फोकस को पैसों की बचत पर शिफ्ट करेगा। मीन के शनिदेव करियर में अनुशासित रहने की सीख देंगे, जबकि कुंभ के राहुदेव नई चीजें एक्सप्लोर करने में मदद करेंगे।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा, लेकिन मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। बुधदेव के प्रभाव से आपका दिमाग बहुत ज्यादा एक्टिव रहेगा। लिहाजा, कभी-कभी नींद आने में परेशानी हो सकती है। 21 जून तक मेष राशि के मंगलदेव शारीरिक ऊर्जा और उत्साह बनाए रखेंगे। काम के अत्यधिक बोझ की वजह से थकान हो सकती है। 2 जून को गुरुदेव और 8 जून को शुक्रदेव के कर्क राशि में जाने से आपका झुकाव रिलेक्स्ड लाइफस्टाइल और अच्छे खान-पान की तरफ बढ़ेगा। अपने डाइट रूटीन को अनुशासित रखें। 21 जून को मंगलदेव के वृषभ राशि में जाने के बाद एनर्जी थोड़ी कम हो सकती है।
परिवार और रिश्ते
पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिए यह महीना बातचीत के जरिए रिश्तों को सुधारने का है। 8 जून को शुक्रदेव का कर्क राशि में आना पारिवारिक तालमेल को बेहतर करेगा। 2 जून को गुरुदेव के प्रभाव से घर में पैतृक संपत्ति या जॉइंट फाइनेंस को लेकर कोई सकारात्मक चर्चा हो सकती है। शादीशुदा जोड़े अपने भविष्य के लिए लॉन्ग टर्म प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। सिंगल्स की लाइफ में किसी बहुत केयरिंग इंसान की एंट्री हो सकती है। 21 जून तक मेष के मंगलदेव आपको सामाजिक रूप से सक्रिय रखेंगे। 15 जून को सूर्यदेव के आपकी राशि में आने के बाद पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी गहरा हो जाएगा।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
एजुकेशन
अपनी ही राशि में बैठे बुधदेव आपकी एकाग्रता, याददाश्त और सीखने की स्पीड को बहुत शानदार करने वाले हैं। जर्नलिज्म, कॉमर्स, बिजनेस, मीडिया या टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे छात्र मेहनत के दम पर बेहतरीन नतीजे हासिल करेंगे। 15 जून को सूर्यदेव का आपकी राशि में आना परीक्षाओं और इंटरव्यू के दौरान आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। मेष के मंगलदेव कॉम्पिटिटिव स्पिरिट बनाए रखेंगे, जिससे आप दूसरों से आगे रहेंगे। मीन के शनिदेव आपको करियर की उम्मीदों को लेकर थोड़ा गंभीर बनाएंगे, जबकि कर्क के गुरुदेव को अपने परिवार से पूरा इमोशनल सपोर्ट मिलेगा।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर जून आपके लिए आत्मविश्वास, बेहतरीन बातचीत और आर्थिक प्रगति लेकर आ रहा है। सही नेटवर्किंग से करियर में नए मौके मिलेंगे और रिश्तों में स्थिरता आएगी।
महीने को शुभ बनाने के लिए उपाय
- बुधवार के दिन 'ॐ बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- जब भी संभव हो, गाय को हरा चारा खिलाएं।
- बेवजह की ओवरथिंकिंग और फालतू की चिंताओं से बचें।
- बुधवार के दिन हरी सब्जियां या हरे कपड़ों का दान करें।
- मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से ध्यान लगाएं।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
नोट: यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।
