दीवाली 2026: मेष से मीन राशियों के लिए अचूक महाउपाय, करियर और तिजोरी में अपार वृद्धि के लिए करें खास मंत्रों का जाप
दीवाली 2026 पर राशि अनुसार धन और करियर में उन्नति के लिए ज्योतिषी द्वारा कुछ खास उपाय और जरूरी मंत्र जो आपको इस दीवाली पर जरूर करना चाहिए।

दीवाली पर राशि अनुसार उपाय और मंत्र
HighLights
दीवाली 2026 पर राशि अनुसार विशेष उपाय जानें।
धन और करियर में उन्नति के लिए मंत्र जाप।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के अचूक ज्योतिषीय तरीके।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल दीवाली का त्योहार 8 नवंबर 2026, रविवार के दिन है। दीवाली के त्योहार पर हर कोई मां लक्ष्मी-श्रीगेणश की पूजा करता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर पड़ती है।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से धन की देवी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं दीवाली पर राशि अनुसार उपाय और मंत्र के फायदे के बारे में।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी से जानिए उपाय और मंत्र
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, दिवाली का पावन पर्व धन, ऐश्वर्य और करियर में उन्नति के नए द्वार खोलने का सबसे श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। इस रात किए गए ज्योतिषीय उपाय सीधे हमारी राशि के ग्रहों को बल प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातक धन और करियर में तरक्की के लिए दिवाली की रात कौन-से विशेष उपाय कर सकते हैं:
मेष से कन्या राशि तक के लिए अचूक उपाय
मेष राशि (Aries)
करियर में नई ऊंचाइयों और धन लाभ के लिए दिवाली की रात हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें।
मंत्र: साहस और धन वृद्धि के लिए इस सरल मंत्र का जप करें: "ॐ ह्रीं श्रीं नमः"
वृषभ राशि (Taurus)
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। आर्थिक स्थिरता और करियर में उन्नति के लिए मां लक्ष्मी को सफेद कमल का फूल चढ़ाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।
मंत्र- भौतिक सुख और स्थायी समृद्धि के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ ऐं श्रीं नमः"
मिथुन राशि (Gemini)
करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए गणेश जी को दूर्वा और हरी इलायची अर्पित करें। साथ ही, किसी जरूरतमंद को हरी वस्तुओं का दान करें।
मंत्र- व्यापार और करियर में तरक्की के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ श्रीं क्लीं नमः"
कर्क राशि (Cancer)
मानसिक शांति और धन संचय के लिए चांदी के बर्तन में थोड़ा कच्चा दूध और चावल भरकर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें।
मंत्र- मानसिक शांति और धन संचय के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ ह्रीं नमः"
सिंह राशि (Leo)
करियर में उच्च पद और मान-सम्मान पाने के लिए सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और दिवाली की रात मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर गरीबों को मिठाई बांटें।
मंत्र- मान-सम्मान और धन लाभ के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ ह्रीं सूर्याय नमः"
कन्या राशि (Virgo)
व्यापार और नौकरी में विशेष सफलता के लिए कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करें और मंदिर में हरी मूंग की दाल का दान करें।
मंत्र- आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः"
तुला से मीन राशि तक के लिए अचूक उपाय
तुला राशि (Libra)
आर्थिक समृद्धि और आकर्षण बढ़ाने के लिए मां लक्ष्मी को इत्र और सफेद मिठाई का भोग लगाएं। घर की उत्तर दिशा को पूरी तरह साफ रखकर वहां एक दीपक प्रज्वलित करें।
मंत्र- ऐश्वर्य और धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ श्रीं कमले नमः"
वृश्चिक राशि (Scorpio)
करियर के रास्ते में आ रहे अवरोधों को हटाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और मां लक्ष्मी को लाल गुड़हल के फूल अर्पित करें।
मंत्र- भाग्य वृद्धि और आर्थिक उन्नति के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ ह्रीं क्लीं नमः"
धनु राशि (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में प्रगति और ज्ञान की वृद्धि के लिए विष्णु मंदिर में पीले वस्त्र या हल्दी की गांठ का दान करें और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
मंत्र- नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ शं शनैश्चराय नमः"
मकर राशि (Capricorn)
नौकरी और व्यवसाय में स्थायी सफलता के लिए काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाएं।
मंत्र- व्यापार और करियर में तरक्की के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ श्रीं क्लीं नमः"
कुंभ राशि (Aquarius)
आय के नए स्रोत खोलने और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और शाम के समय गरीबों को अन्न का दान करें।
मंत्र- आय के नए स्रोत खोलने के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ ऐं श्रीं नमः"
मीन राशि (Pisces)
करियर और धन के मामले में विशेष कृपा पाने के लिए भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को केसर की खीर का भोग लगाएं और गरीबों को पीले रंग की वस्तुएं दान करें।
मंत्र- अपार धन-धान्य की प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जप करें: "ॐ श्रीं पद्मायै नमः"
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों दीवाली पर रातभर खुला रहता है घर का मुख्य दरवाजा? बंद चौखट लौटा सकती है मां लक्ष्मी को वापस!
यह भी पढ़ें- Diwali 2026: राम के आयोध्या आगमन के अलावा किन पौराणिक मान्यताओं के चलते मनाई जाती है दीवाली? चेक करें फैक्ट्स
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।