पार्टनर के लिए पूरी तरह समर्पित होती हैं इन तारीखों पर जन्मी महिलाएं, इनमें होते हैं पतिव्रता पत्नी के सारे गुण
न्यूमेरोलॉजी की दुनिया में कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनपर जन्मी महिलाओं में पतिव्रता वाले गुण होते हैं। ये अपने जीवनसाथी ...और पढ़ें

क्या आप भी पति से बेहद प्यार करती हैं? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या केवल जन्म की तारीख से किसी व्यक्ति के स्वभाव और उसके रिश्ते निभाने के अंदाज को समझा जा सकता है? अंक ज्योतिष (Numerology) की मानें तो जन्म तारीख का हमारे व्यक्तित्व और प्राथमिकताओं पर गहरा असर पड़ता है। अंक शास्त्र में कुछ खास तारीखों में जन्मी महिलाओं को रिश्तों के प्रति बेहद वफादार, संवेदनशील और समर्पित माना गया है।
ऐसी महिलाएं शादी के रिश्ते को सिर्फ एक रस्म नहीं मानतीं, बल्कि उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाती हैं। आइए जानते हैं उन खास मूलांक के जातकों और उनके स्वभाव से जुड़ी खास बातें:
मूलांक 2
जिन महिलाओं का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। चंद्रमा से प्रभावित इस मूलांक के जातक स्वभाव से बेहद भावुक और ख्याल रखने वाले होते हैं। इन तारीखों पर जन्मी महिलाओं में भी यही गुण होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी होती है पार्टनर के बिना कहे उनकी भावनाओं और जरूरतों को समझ जाना। ये रिश्तों में मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव को बहुत ही ज्यादा महत्व देती हैं।
मूलांक 6
अगर किसी महिला का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो इसके अनुसार उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह है, जिसे सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक वाली महिलाएं अपने रिश्ते में मिठास और अपनापन बनाए रखने में सबसे आगे रहती हैं। अपने पार्टनर की खुशी इनके लिए सबसे पहले है। पार्टनर के लिए खास चीजें करना, साथ वक्त बिताना और रिश्ते में रोमांस को जीवित रखना इनकी आदत में शामिल होता है।
मूलांक 7
किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मी महिलाओं का मूलांक 7 होता है। यह अंक गहराई और आत्मचिंतन का प्रतीक है। इस मूलांक की महिलाएं हर किसी से बहुत जल्दी घुल-मिल जाती हैं, लेकिन एक बार जब भरोसा बन जाता है, तो पूरे समर्पण के साथ रिश्ता निभाती हैं। मुश्किल या तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी शांत रहकर पार्टनर का ढाल बनकर साथ देना इनकी खासियत है। ये महिलाएं रिश्तों में बार-बार बदलाव नहीं बल्कि किसी एक के साथ ठहराव और वफादारी पसंद करती हैं।
यह भी पढ़ें- शॉपिंग, ट्रैवलिंग और खाने-पीने के शौकीन होते हैं इन दो मूलांक के लोग, इसलिए जल्दी बिगड़ जाता है इनका बजट
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: खुद की ही रील्स बार-बार स्क्रोल करते हैं इन दो मूलांक के लोग, होते हैं सेल्फ ऑबजेस्ड
स्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
