विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शॉपिंग, ट्रैवलिंग और खाने-पीने के शौकीन होते हैं इन दो मूलांक के लोग, इसलिए जल्दी बिगड़ जाता है इनका बजट

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:32 PM (IST)

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग कितना भी कमा लें, महीने के आखिर तक उनका बजट बिगड़ ही जाता है। जानिए वो कौन से मूलांक हैं।

लग्जरी लाइफ के शौकीन होते हैं ये लोग (AI-Generated image)

लग्जरी लाइफ के शौकीन होते हैं ये लोग (AI-Generated image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकज्योतिष की दुनिया में हर मूलांक का अपना अलग स्वभाव है। इसी में दो ऐसे मूलांक हैं जो जिंदगी को खुलकर जीने में यकीन रखते हैं। शॉपिंग, घूमना-फिरना और नया-नया खाना चखना इनकी सबसे बड़ा शौक है। इन्हें एक्सप्लोर करने में बहुत मजा आता है। हम बात कर रहे हैं मूलांक 3 और मूलांक 5 वाले जातकों की। आइए जानते हैं कि इन दोनों मूलांकों के खर्च करने का तरीका क्या है और इनका बजट क्यों डगमगा जाता है।

1. मूलांक 5

किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध के प्रभाव की वजह से ही ये लोग काफी ऊर्जावान, जिज्ञासु और बदलाव पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें एक ही ढर्रे पर चलना या फिर जीवन जीता नहीं पसंद नहीं होता है।

इन्हें नई-नई जगहों पर घूमने, एडवेंचर करने और अलग-अलग तरह के खाने का स्वाद लेने का जबरदस्त जुनून होता है। इनका स्वभाव थोड़ा मूडी होता है और ये 'आज में जीने' वाले लोग होते हैं। अगर इनका मन किसी ट्रिप का या कोई चीज खरीदने का कर गया, तो ये बिना आगे-पीछे का सोचे तुरंत पैसे निकाल देते हैं। इसी लापरवाही के कारण महीने के अंत में इन्हें पैसों की तंगी झेलनी पड़ती है।

2. मूलांक 3

वहीं, बात करें मूलांक 3 वालों की तो इस लिस्ट में इनका नाम भी दर्ज है। किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 3 है। मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु के प्रभाव से इनके विचार बड़े होते हैं और ये जिंदगी को हमेशा 'लार्जर दैन लाइफ' अंदाज में जीना पसंद करते हैं।

इन्हें ब्रांडेड कपड़े, बेहतरीन होटल में खाना और सुख-सुविधाओं से भरी लग्जरी लाइफ ही भाती है। इसके अलावा, ये लोग दिल के बेहद साफ होते हैं। दोस्तों और अपनों पर खुलकर खर्च करना इनकी आदत में शामिल होता है। अपनी इसी शाही सोच और अपनों पर दिल खोलकर खर्च करने की आदत की वजह से इनका बजट अक्सर बिगड़ जाता है।

यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: प्यार में समंदर से भी गहरे होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, निभाते हैं 'सात जन्मों' का साथ

यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: खुद की ही रील्स बार-बार स्क्रोल करते हैं इन दो मूलांक के लोग, होते हैं सेल्फ ऑबजेस्ड

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।