Numerology: ऑफिस पॉलिटिक्स और मीठी बातों के पीछे छिपा चेहरा तुरंत पढ़ लेते हैं इन 3 मूलांकों के लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनके लोग ऑफिस पॉलिटिक्स और मीठी बातों के पीछे छिपे असली चेहरों को आसानी से पहचान लेते हैं।

अंक ज्योतिष: ये मूलांक वाले लोग तुरंत पहचान लेते हैं ऑफिस पॉलिटिक्स (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1 वाले ऑफिस की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं।
मूलांक 4 वाले विश्लेषण में माहिर, दिखावे की दोस्ती पहचानते हैं।
मूलांक 7 का अंतर्ज्ञान छिपा उद्देश्य पहचानने में मदद करता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में हर व्यक्ति आपका हितैषी हो ऐसा जरूरी नहीं होता है। कुछ लोग आपके प्रबल प्रतिद्वंदी भी हो सकते हैं और कुछ ऐसे जो हमेशा आपका भला सोचते हों। यूं कहा जाए कि हर व्यक्ति आपके बारे में अच्छा सोचे ऐसा जरूरी नहीं होता है।
कई बार मीठी बातों और दोस्त की तरह का व्यवहार करने वाला आपका ऑफिस कलीग ही आपके पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकता है या फिर ऑफिस पॉलिटिक्स से आपका करियर खराब कर सकता है। ऑफिस के लोगों के व्यवहार के लिए भी उनका मूलांक जिम्मेदार हो सकता है।
आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे मूलांकों के बारे में जो ऑफिस पॉलिटिक्स करने वाले लोगों को मिनटों में पहचान सकते हैं और जल्दी किसी के बहकावे में भी नहीं आते हैं।
मूलांक 1
किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस मूलांक का स्वामी सूर्य को माना जाता है। अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। इन मूलांकों के लोग अपने आसपास होने वाली गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखते हैं।
घर ही नहीं बल्कि ऑफिस में कौन उनके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर रहा है और कौन पीछे पीछे उनकी बुराई कर रहा है इसके बारे में ये पालक झपकते भी भांप लेते हैं। यही नहीं ऑफिस पॉलिटिक्स करने वाले लोगों की पहचान करना भी इन्हें बखूबी आता है।
मूलांक 4
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी राहु को माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग विश्लेषण करने में माहिर होते हैं। इसी वजह से इन्हें सही गलत की अच्छी पहचान होती है।
ये लोग किसी की बातों पर तुरंत भरोसा नहीं करते, बल्कि उसके व्यवहार और काम करने के तरीके को भी समझते हैं। ऑफिस में चल रही पॉलिटिक्स और दिखावे वाली दोस्ती को पहचानने में ये माहिर होते हैं। किसी व्यक्ति को देखते ही उसकी पहचान तुरंत कर लेते हैं।
मूलांक 7
मूलांक 7 के लोगों को भले ही सही गलत की पहचान बहुत ज्यादा न हो और ये अपने ज्यादा फैसले भावनाओं में लेते हों, लेकिन इनकी अंतर्ज्ञान की क्षमता इन्हें लोगों की पहचान करा ही देती है।
किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का संबंध केतु से माना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 7 वाले लोगों को ऑफिस में एक नजर में ऐसे लोग पहचान में नहीं आते हैं, जो पॉलिटिक्स करते हैं, लेकिन समय के साथ इन्हें उनकी पहचान हो जाती है।
ऑफिस में कोई कलीग अगर जरूरत से ज्यादा मीठी बातें कर रहा हो या किसी काम के पीछे उसका कोई छिपा अन्य उद्देश्य हो, तो ये उसकी पहचान करके सतर्क हो जाते हैं।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से है, तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां भी हो सकती हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि इन मूलांकों के सभी लोगों के भीतर यह गुण मौजूद हों, लेकिन काफी हद तक यह अनुमान सही हो सकता है।
यह भी पढ़ें- ऑफिस पॉलिटिक्स में सबसे ज्यादा पिसते हैं इन मूलांकों के लोग, नौकरी जाने तक की आ जाती है नौबत!
यह भी पढ़ें- चुगली करने में माहिर होते हैं इन 4 मूलांक वाले लोग, ऑफिस में रहें इनसे सावधान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।