विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुगली करने में माहिर होते हैं इन 4 मूलांक वाले लोग, ऑफिस में रहें इनसे सावधान

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:52 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2, 3, 4 और 7 वाले लोग ऑफिस में चुगली करने में माहिर होते हैं। ...और पढ़ें

ये मूलांक वाले होते हैं चुगलखोर। (Picture Credit- AI Generated)

ये मूलांक वाले होते हैं चुगलखोर। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में कुछ लोग मिलनसार, कुछ लोग कम बात करने वाले, तो कुछ लोग गॉसिप करने वाले होते हैं। इन अलग-अलग तरह के लोगों के साथ काम करते समय उनकी आदतों का असर काम के माहौल पर भी पड़ता है। खासतौर पर जिन लोगों की आदत चुगली करने की होती है, उनसे हमेशा ही सावधान रहना चाहिए।

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2,3, 4 और 7 वाले लोगों के स्वभाव में कुछ-कुछ ऐसी विशेषताएं होती हैं। इन्‍हें लोगों से बातचीत करना और आस-पास का माहौल जानना बहुत पसंद होता है। कई बार तो ये लोग बहुत जिम्‍मेदारी से बातों को अपने तक ही सीमित रखने वाले होते हैं, तो कई बार इनकी आदत में चुगली करना भी होता है। जिनकी वजह से उन्हें ऑफिस की निजी या संवेदनशील बातें बताते समय सावधानी बरतनी चाहिए। चलिए हम आपको इन मूलांकों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 2 वाले लोग

जन्म तारीख: 2, 11, 20 और 29

जिन लोगों का मूलांक 2 होता है, उन्हें चंद्रमा के प्रभाव वाला माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग भावुक, संवेदनशील और दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं। इस वजह से लोग इनसे अपनी बातों को जल्दी शेयर कर देते हैं, मगर इनके अंदर एक कमी होती है कि ये लोग बातों को अपने तक सीमित नहीं रख पाते हैं। इन्हें अपने आसपास के लोगों से बातचीत करना और उनके साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाना पसंद होता है। कई बार भावनाओं में बहकर ये लोग बातों को इधर-उधर कर देते हैं।

मूलांक 3 वाले लोग

जन्म तारीख: 3, 12, 21 और 30

मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग मिलनसार होते हैं और इन्‍हें भी आस-पास के लोगों से बातचीत करना पसंद होता है। ये लोग अपने अंदर कोई बात नहीं रख पाते हैं। इन्हें खुलकर बात करना पसंद होता है। ऐसे में कई बार ये लोग उत्‍सुकता में जो बातें नहीं बतानी चाहिए, वो बातें भी बता देते हैं।

मूलांक 4 वाले लोग

जन्म तारीख: 4, 13, 22 और 31

अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का संबंध राहु से बताया गया है। इस मूलांक के लोग व्‍यवहार में चतुर, व्यावहारिक और परिस्थितियों जल्‍दी समझ लेने वाले होते हैं। ये लोग अपने आसपास चल रही गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ऑफिस में कौन किससे क्या बात कर रहा है और किस मुद्दे पर क्या चर्चा हो रही है, इसे जानने में इनकी बहुत रुचि होती है। ऐसे में कई बार ये लोग ऑफिस पॉलिटिक्‍स को समझते हुए खुद को बचाने के लिए दूसरों को आगे कर देते हैं।

मूलांक 7 वाले लोग

जन्म तारीख: 7, 16 और 25

मूलांक 7 का स्वामी केतु होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग स्‍वभाव से तो शांत नजर आते हैं, मगर ये लोग मन के अंदर ही अंदर गहरे विचारों में खोए रहते हैं। इनका रहस्‍यमयी स्‍वभाव कई बार लोगों को समझ नहीं आता है। इन लोगों के भी पेट में बात नहीं पच पाती हैं। ये लोग कई बार खुद सुरक्षित स्थिति में करने के लिए किसी की जरूरी और गुप्‍त बात को अन्‍य लोगों से साझा कर देते हैं। ऐसे में इनसे बचकर रहना भी जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- वीकेंड आते ही नहाना-धोना छोड़ बिस्तर से चिपक जाते हैं ये 2 मूलांक वाले लोग, रात-दिन Netflix में डूबे रहते हैं

यह भी पढ़ें- इन मूलांक वाले बॉस और एम्प्लॉयी में हमेशा रहता है '36 का आंकड़ा', ईगो क्लैश बिगाड़ सकता है ऑफिस का माहौल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।