Numerology: इन मूलांक वाले बॉस और एम्प्लॉयी की कभी नहीं बनती, हमेशा रहता है ईगो क्लैश
यह लेख अंकशास्त्र के अनुसार उन मूलांक जोड़ियों के बारे में बताता है जिनके बॉस और कर्मचारी के रूप में ...और पढ़ें

बॉस और कर्मचारी के इन मूलांकों में हमेशा रहता है टकराव। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत जरूरी है कि ऑफिस में उनकी अपने बॉस से अच्छी बॉन्डिंग हो। इससे काम करना भी आसान हो जाता है और जब तरक्की की बात आती है, तब भी फायदा होता है। मगर हर किसी को ऐसा बॉस नहीं मिलता है। खासतौर पर अंकशास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक वाले बॉस और एम्प्लॉयी में तो कभी बन ही नहीं सकती है। छोटी बड़ी बातों में इनके बीच तनाव पैदा हो जाता है।
इनके बीच विचारों का मतभेद इतना ज्यादा होता है कि ऑफिस में ठीक से काम करना तक मुश्किल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं, ऐसे ही बॉस और एम्प्लॉयी की मूलांक जोड़ी, जो कभी साथ काम नहीं कर सकते हैं।
मूलांक 1 और मूलांक 8
मूलांक 1 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो। वहीं 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 माना जाता है।
अंकशास्त्र में मूलांक 1 का संबंध सूर्य और मूलांक 8 का संबंध शनि से बताया गया है। इन दोनों ग्रहों को ज्योतिषीय आधार पर एक दूसरे का विरोधी माना जाता है। इसी वजह से कहा जाता है कि दोनों मूलांक वाले लोगों के बीच अधिकार और काम करने के तरीके को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
मूलांक 1 और मूलांक 9
9, 18 तथा 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। अंकशास्त्र में अंक 9 को मंगल से जोड़ा जाता है। दोनों ही ग्रह ऊर्जावान होते हैं, जिसका असर इनसे संबंधित मूलांक वालों पर भी पड़ता है। माना जाता है कि जब दोनों में से एक व्यक्ति बॉस और दूसरा कर्मचारी हो, तो नेतृत्व और स्वतंत्र तरीके से काम करने को लेकर टकराव हो सकता है।
मूलांक 2 और मूलांक 5
2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है, जबकि 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 माना जाता है।
अंकशास्त्र में मूलांक 2 को चंद्रमा और मूलांक 5 को बुध से संबंधित बताया गया है। 2 मूलांक को भावनात्मक और संवेदनशील स्वभाव से जोड़ा जाता है, जबकि 5 को तेज बुद्धी और व्यावहारिक दृष्टिकोण वाला माना जाता है। इसलिए काम को लेकर दोनों की प्राथमिकताएं अलग हो सकती हैं। ऐसे में दोनों को साथ काम करने में दिक्कत आती है।
मूलांक 3 और मूलांक 6
3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 और 6, 15 तथा 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है।
अंकशास्त्र की मान्यता में 3 का संबंध गुरु और 6 का संबंध शुक्र से बताया गया है। दोनों की कार्यशैली और सोच में बहुत ज्यादा अंतर होता है। ऐसे में बॉस और कर्मचारी के रूप में दोनों के बीच फैसलों और काम करने के तरीकों को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
मूलांक 4 और मूलांक 8
4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। अंकशास्त्र में मूलांक 4 को राहु से जोड़ा जाता है। दोनों मूलांकों के स्वभाव में अनुशासन और संघर्ष होता है। माना जाता है कि जब ये दोनों बॉस और कर्मचारी के रूप में साथ काम करते हैं, तो अधिकार, नियम और काम करने के तरीके को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन तारीखों को जन्मे लोग बनते हैं सबसे 'रूड बॉस', भूलकर भी न लें इनसे पंगा!
यह भी पढ़ें- ऑफिस पॉलिटिक्स में सबसे ज्यादा पिसते हैं इन मूलांकों के लोग, नौकरी जाने तक की आ जाती है नौबत!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
