विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सच्चे प्यार की मिसाल होते हैं ये 2 मूलांक वाले लोग, पार्टनर का हर कदम पर देते हैं साथ

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:03 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 और 6 वाले लोग अपने पार्टनर के प्रति बेहद समर्पित और ईमानदार होते हैं। ...और पढ़ें

प्यार में ईमनादार होते हैं ये 2 मूलांक वाले (Picture Credit: AI Generated)

प्यार में ईमनादार होते हैं ये 2 मूलांक वाले (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अंक ज्योतिष को बहुत महत्व दिया गया है। व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर मूलांक तय होता है। मूलांक की मदद से व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन के कई खास रहस्यों के बारे में पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 2 मूलांक ऐसे हैं जो पार्टनर पर प्यार जताने में माहिर होते हैं।

ये लोग बिना किसी स्वार्थ के पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं और पार्टनर को जीवन में हमेशा खुश रखते हैं। आइए जानते हैं इन खास मूलांकों के बारे में।

मूलांक 2

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं। इसलिए मूलांक 2 वालों पर चंद्र देव का प्रभाव अधिक रहता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इन लोगों का स्वभाव बहुत शांत, कोमल और संवेदनशील होता है। ये लोग अपने पार्टनर की बात बिना कहे समझ लेते हैं और जीवन में हमेशा सच्चा प्यार निभाते हैं। ये हर कठिन समय में पार्टनर का साथ देते हैं और उन्हें कभी भी अकेलापन महसूस नहीं होने देते।

मूलांक 6

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुखों और आकर्षण का कारक माना जाता है। शुक्र देव के प्रभाव के कारण मूलांक 6 वाले लोग रोमांटिक और रिश्तों के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। ये लोग रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। साथ ही ये अपने वैवाहिक जीवन में कभी खटास नहीं आने देते और पार्टनर को हमेशा खुश रखते हैं।

ऐसे करें चंद्र देव और शुक्र देव को प्रसन्न

मूलांक 2 वाले लोग सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शिव जी का अभिषेक करें। इस दौरान प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति की कामना करें। ऐसा माना जाता है कि महादेव की साधना करने से मानसिक तनाव दूर होता है। वहीं, मूलांक 6 वाले लोग शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन फल, अन्न और धन का दान करें। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- न्‍यूमेरोलॉजी: मूलांक के अनुसार जानें कब चमकेगी आपकी किस्मत, करियर में किस उम्र में मिलेगी बड़ी सफलता

यह भी पढ़ें- Numerology: एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते ये 2 मूलांक वाले, स्वभाव में होता है जमीन-आसमान का फर्क

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।