वीकेंड आते ही नहाना-धोना छोड़ बिस्तर से चिपक जाते हैं ये 2 मूलांक वाले लोग, रात-दिन Netflix में डूबे रहते हैं
अंकशास्त्र के अनुसार, दो ऐसे मूलांक हैं, जिनके जातक वीकेंड पर सबसे ज्यादा आलसी हो जाते हैं। जानिए छुट्टी पर घर से बाहर निकलना भी पसंद नहीं करते।

क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ऑफिस या कॉलेज में खटने के बाद हम सभी को वीकेंड का बेसब्री से इंतजार रहता है। छुट्टी वाले दिन आराम करना सबको पसंद है, लेकिन अंकशास्त्र की मानें तो दो मूलांक वाले लोग आराम के मामले में सारी हदें पार कर देते हैं।
वीकेंड आते ही इनका आलस चरम पर होता है। नहाना तो दूर, ये लोग अपने बिस्तर या काउच से उठना भी पसंद नहीं करते और पूरा दिन नेटफ्लिक्स (Netflix) पर वेब सीरीज बिंज-वॉच करते हुए निकाल देते हैं। दोस्तों का फोन आए तो ये सीधा बोल देते हैं कि 'यार, मैं तो सो रहा था', जबकि असलियत में ये टीवी के सामने चिप्स खाते हुए पड़े होते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो दो मूलांक, जो आलस के मामले में नंबर 1 माने जाते हैं।
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोग वैसे तो दिमाग के बहुत तेज और मेहनती होते हैं। हफ्ते भर ये लोग अपने काम में पूरी जान लगा देते हैं, लेकिन जैसे ही शनिवार की सुबह होती है, या फिर छुट्टी का कोई दिन होता है, इनका सिस्टम पूरी तरह शटडाउन हो जाता है। इनका वीकेंड प्लान बहुत सिंपल होता है, रजाई या कंबल में घुसे रहना, बाहर से खाना ऑर्डर करना और अपनी पेंडिंग वेब सीरीज खत्म करना।
इनके लिए वीकेंड पर नहाना किसी बहुत बड़े टास्क जैसा होता है, जिसे ये खुशी-खुशी सोमवार तक के लिए टाल देते हैं। बाहर जाने के किसी भी प्लान को कैंसिल करने में इन्हें महारत हासिल होती है। किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जिन लोगों का बर्थडे होता है, उनका मूलांक 4 होता है।
मूलांक 8
अब बात करते हैं मूलांक 8 वालों की। इनका स्वामी ग्रह शनि है। शनि को वैसे भी धीमी गति और ठहराव का ग्रह माना जाता है, जिसका असर इन लोगों की वीकेंड लाइफस्टाइल पर साफ दिखता है। ये लोग छुट्टी के दिन इतने सुस्त हो जाते हैं कि कोई इनसे एक गिलास पानी भी मांग ले तो इन्हें भारी लगता है। इनके लिए वीकेंड का मतलब है बस लेटे रहना। कोई भी आउटिंग या क्लबिंग का प्लान इन्हें बिल्कुल अट्रैक्ट नहीं करता। अगर कोई मजबूरी न हो, तो ये लोग भी वीकेंड पर पानी और साबुन से भी दूर ही रहना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- पार्टनर के लिए पूरी तरह समर्पित होती हैं इन तारीखों पर जन्मी महिलाएं, इनमें होते हैं पतिव्रता पत्नी के सारे गुण
यह भी पढ़ें- शॉपिंग, ट्रैवलिंग और खाने-पीने के शौकीन होते हैं इन दो मूलांक के लोग, इसलिए जल्दी बिगड़ जाता है इनका बजट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
