विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्राइवेसी के मामले में सबसे आगे होते हैं 3 मूलांकों के बच्चे, बचपन से ही ढूंढते हैं 'Me Time'

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:35 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि से व्यक्ति के स्वभाव का पता चलता है। मूलांक 4, 7 और 8 वाले बच्चे ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष के अनुसार अपनी दुनिया में व्यस्त बच्चा (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष के अनुसार अपनी दुनिया में व्यस्त बच्चा (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 4 के बच्चे स्वतंत्र विचार और व्यवस्थित रहना पसंद करते हैं।

  2. मूलांक 7 वाले बच्चे अंतर्मुखी, भावुक और अपनी दुनिया में खोए रहते हैं।

  3. मूलांक 8 के बच्चे आत्मनिर्भर, अनुशासित और निजी स्पेस को महत्व देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और व्यवहार से जुड़ी कई बातें पता चलती हैं। जन्म तिथि किसी के मूलांक के बारे में बताती है और हर मूलांक के व्यक्ति की अपनी अलग विशेषताएं होती हैं।

ऐसे ही जब हम बात बच्चों की करते हैं, तो कुछ बच्चे बचपन से ही मिलनसार होते हैं और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें अपनी ही दुनिया में रहना और अकेले समय बिताना पसंद होता है। यही नहीं ऐसे बच्चे अपनी प्राइवेसी को भी बहुत ज्यादा महत्व देते हैं।

इन्हें हर समय किसी का साथ पसंद नहीं आता है। यही नहीं इन्हें बात-बात पर पेरेंट्स की दखलंदाजी भी अच्छी नहीं लगती है। इन्हें मी टाइम एन्जॉय करना पसंद आता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ मूलांकों के बारे में।

मूलांक 4

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 का संबंध राहु से होता है। इस मूलांक के बच्चे स्वतंत्र विचारों वाले और अपनी अलग सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें अपनी चीजों को व्यवस्थित रखना बहुत पसंद होता है और ये हर जगह अपने तरीके से काम करना पसंद करते हैं।

इस मूलांक के बच्चों को पेरेंट्स की भी ज्यादा दखलंदाजी पसंद नहीं आती है। ये बच्चे अपनी बातें भी हर किसी से शेयर नहीं करते हैं। यही नहीं कई बार ये अपने मन की बात कहने के बजाय अकेले बैठकर उसके बारे में सोचना पसंद करते हैं। इन्हें बार-बार टोकना पसंद नहीं आता है और ये मी टाइम को हमेशा बहुत ज्यादा एन्जॉय करते हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 का स्वामी केतु माना जाता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक को आध्यात्मिकता से जोड़कर देखा जाता है। इस मूलांक के बच्चे स्वभाव से बहुत ज्यादा अंतर्मुखी, भावुक और जिज्ञासु होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना, किताबें पढ़ना और अपने ही विचारों में खोए रहना बहुत पसंद होता है।

ये बच्चे अपनी भावनाएं आसानी से किसी के सामने नहीं रखते हैं और इन्हें खुद की कंपनी ही सबसे ज्यादा पसंद आती है।

मूलांक 8

मूलांक 8 का संबंध शनि देव से होता है और शनि को न्याय का देवता माना जाता है। शनि के प्रभाव से मूलांक 8 के बच्चों को आत्मनिर्भर रहना, तो पसंद होता ही है और ये बहुत ज्यादा अनुशासित भी रहते हैं। ये अपनी जिम्मेदारियां खुद उठाना पसंद करते हैं और अपनी बातों को भी पेरेंट्स से शेयर नहीं करते हैं।

ये बच्चे दोस्त भी बहुत कम बनाते हैं और इन्हें खुद से ही दोस्ती करना सबसे ज्यादा पसंद होता है। इन्हें अपनी दिनचर्या और स्पेस में बार-बार किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं आता है। यही नहीं, इन्हें पेरेंट्स की दखलंदाजी भी बहुत ज्यादा पसंद नहीं आती है।

अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से कोई भी है, तो ये उसके व्यक्तिगत गुण हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि इन मूलांकों के सभी बच्चों का स्वभाव ऐसा हो, लेकिन काफी हद तक ये गुण इन मूलांकों से मेल खाते हैं।

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों के बच्चे होते हैं फेस रीडिंग में माहिर, तुरंत समझते हैं पेरेंट्स का मन

यह भी पढ़ें- ऑफिस में चलता है इन मूलांक के लोगों का सिक्का! बॉस की तरह रौब जमाकर मनवा लेते हैं अपनी हर बात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।